[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गिरिडीह Giridih News :रामनवमी जुलूस को ले सर्वे रास्ते की मांग पर भाजपा का बेमियादी धरना शुरू

Giridih News :रामनवमी जुलूस को ले सर्वे रास्ते की मांग पर भाजपा का बेमियादी धरना शुरू

0
Giridih News :रामनवमी जुलूस को ले सर्वे रास्ते की मांग पर भाजपा का बेमियादी धरना शुरू

वक्ताओं ने कहा कि दलांगी-लेवरा में रामनवमी जुलूस सर्वे सरकारी मुख्य मार्ग से प्रशासन व पुलिस के द्वारा नहीं निकलवाना असंवैधानिक है. गत वर्ष इस गांव में रामनवमी की पूजा कर व मंदिर के बाहर झंडे खड़ा कर काला बिल्ला लगाकर लोग धरना पर बैठ गये थे. जुलूस नहीं निकलने की सूचना पर दूसरे दिन केंद्रीय महिला बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी प्रखंड मुख्यालय पहुंचीं और एसडीएम, एसडीपीओ, बीडीओ व सीओ से जुलूस नहीं निकलवाने की जानकारी ली. मंत्री ने साफ शब्दों में कहा कि सरकारी मुख्य मार्ग किसी खास समुदाय का नहीं है. इस मार्ग पर दोनों समुदाय के लोगों की आवाजाही व जुलूस आदि निकालने का नियम वैध है. नियम संगत कानून के तहत सरकारी मार्ग से जुलूस निकलवाने का निर्देश दिया गया है.

कमेटी की बैठक भी हुई

डीसी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए दोनों समुदाय से 11-11 लोगों, राजनीतिक दल तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर एसडीओ के नेतृत्व में कमेटी बनायी. बैठक में भी मार्ग का कोई समाधान नहीं निकला. कमेटी के लोगों ने जुलूस निकालने की जिम्मेवारी प्रशासन व पुलिस पर छोड़ दी है. साल भर बाद भी मार्ग का समाधान नहीं हुआ है. 26 मार्च को रामनवमी है. लोगों को रामनवमी का झंडा जुलूस निकालने की चिंता हो रही है. कहा कि जुलूस के समाधान के लिए बीते दिनों डीसी, एसपी व अन्य अधिकारी दलांगी-लेवरा गांव की सड़क देख चुके हैं और 14 मार्च को डीसी अपने कार्यालय में दोनों समुदाय के साथ बैठक भी कर चुके हैं, पर मुख्य मार्ग से जुलूस निकलवाने की पहल नहीं दिख रही है. राज्य सरकार के इशारे पर यहां प्रशासन काम कर रहा है. लोग ऊब चुके हैं. राज्य सरकार की तुष्टीकरण की राजनीति से लोग हक से वंचित किये जा रहे हैं. कहा कि प्रशासन इस वर्ष यदि सर्वे व सरकारी मुख्य मार्ग से जुलूस नहीं निकलवाता है तो भाजपा का आंदोलन और उग्र होगा. जब तक सरकारी सर्वे मुख्य मार्ग से जुलूस नहीं निकलेगा, तब तक धरना जारी रहेगा.

इनकी थी सहभागिता

धरना की अगुआई मंडल अध्यक्ष राजदेव साव व लक्ष्मण सिंह ने व संचालन प्रवीण प्रभाकर व सूरज मोदी ने किया. कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि देवनाथ राणा, जिला कार्यसमिति सदस्य नारायण पांडेय, लक्ष्मण दास, मनोज सिंह, आशीष बॉर्डर, रामपति वर्मा, मनोज चन्द्रवंशी, राजेन्द्र राम, सुभाष वर्मा, सूरज मोदी, पंकज यादव, निरंजन वर्मा, टुपलाल वर्मा, सुरेश साव, रामकृष्ण वर्मा, विक्रम तर्वे, सुरेन्द्र यादव, रामू यादव, बबलू यादव, निरंजन वर्मा, कार्तिक यादव आदि उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel