[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गिरिडीह Giridih News :मेयर पद को ले भाजपा व झामुमो ने झोंकी ताकत

Giridih News :मेयर पद को ले भाजपा व झामुमो ने झोंकी ताकत

0
Giridih News :मेयर पद को ले भाजपा व झामुमो ने झोंकी ताकत

लगातार हो रही बैठकों में समर्थित प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए रणनीति तैयार की जा रही है. शुरुआती बैठक में एक ओर जहां झामुमो ने बैठक कर अपने कार्यकर्ताओं को इधर-उधर ताक-झांक नहीं करने की नसीहत दी है. वहीं, दूसरी ओर भाजपा ने सभी को एकजुट होने की अपील की है. भाजपा ने डॉ शैलेंद्र कुमार चौधरी, वहीं, झामुमो ने प्रमिला मेहरा को समर्थन करने की घोषणा की है. भाजपा अपने समर्थित प्रत्याशी की जीत को ले जिला कमेटी, चुनाव प्रबंध समिति और कोर कमेटी की बैठक कर चुकी है. इन बैठकों में से कई में चुनाव प्रभारी भी उपस्थित रहे हैं. कार्यकर्ताओं से अपील की गयी है कि वे किसी भी स्थिति में पार्टी के समर्थित प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने की दिशा में अभियान शुरू करें. जनसंपर्क अभियन चलायें और भाजपा की नीतियों से लोगों को अवगत करायें. वहीं झामुमो ने भी प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की है. इनमें से कुछ बैठकों में झारखंड सरकार के मंत्री सह पार्टी के महासचिव सुदिव्य कुमार सोनू शामिल हुए और कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर समर्थित प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया. झामुमो ने चुनाव संचालन समिति और चुनाव अभियान समिति का भी गठन किया है.

भाजपा से जुड़े पांच लोग डटे हुए हैं चुनावी मैदान में

वैसे नगर निगम का चुनाव दलीय आधार पर तो नहीं हो रहा है. लेकिन फिर भी राजनीतिक दलों ने अपने-अपने प्रत्याशियों को चिन्हित करते हुए समर्थन देने की घोषणा की है. भाजपा ने डॉ शैलेंद्र कुमार चौधरी, जेएमएम ने प्रमिला मेहरा और कांग्रेस ने समीर राज चौधरी को समर्थन देने की घोषणा की है. एक ओर जहां जेएमएम अपने तीन कार्यकर्ताओं को नाम वापस कराने में सफल रही है, वहीं भाजपा से जुड़े पांच-पांच लोग अभी तक चुनावी मैदान में डटे हुए हैं. भाजपा जिला कार्यसमिति के सदस्य डॉ शैलेंद्र चौधरी, एसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री कामेश्वर पासवान, जिला कार्य समिति के सदस्य नागेश्वर दास, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रकाश दास और पार्टी के सदस्य बनारसी लाल दास चुनावी मैदान में हैं.

पार्टी के कार्यकर्ता पार्टी के खिलाफ नहीं जायेंगे : जिलाध्यक्ष

भाजपा के जिलाध्यक्ष रंजीत राय ने कहा कि डॉ शैलेंद्र कुमार चौधरी पार्टी के घोषित उम्मीदवार हैं. पार्टी के अन्य कार्यकर्ता जो चुनावी मैदान में अब तक हैं, वे पार्टी के प्रति सहानुभूति रखते हैं. कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि वे पार्टी के निर्णय के खिलाफ नहीं जायेंगे. आखिरी समय में सभी लोग पार्टी के घोषित उम्मीदवार का समर्थन करेंगे.

मजबूती से लड़ रहा हूं, कार्यकर्ता जवाब देंगे : कामेश्वर

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री कामेश्वर पासवान ने कहा कि रायशुमारी में उनका नाम एक नंबर पर था. प्रदेश का निर्णय से कार्यकर्ताओं का मनोबल टूटा है. कहा कि वे मजबूती के साथ चुनाव लड़ रहे हैं और कार्यकर्ता वोट के माध्यम से माकूल जवाब देंगे. बिचौलिये अनर्गल बात बोल रहे हैं, कार्यकर्ता मेरे साथ खड़े हैं.

ताक-झांक बंद कर समर्थित प्रत्याशी के साथ निष्ठा से जुड़ें : संजय सिंह

इधर झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि पार्टी ने प्रमिला मेहरा को समर्थन देने का निर्णय लिया है. इसी निर्णय के आलोक में पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता ने काम करना शुरू कर दिया है. उन्होंने कहा कि कुछ लोग असमंजस में थे, लेकिन पार्टी ने अपना निर्णय स्पष्ट कर दिया है. जेएमएम से जुड़े तीन लोगों ने अपना नाम वापस भी लिया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel