[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गिरिडीह बीडीओ ने की विकास योजनाओं की समीक्षा

बीडीओ ने की विकास योजनाओं की समीक्षा

0
बीडीओ ने की विकास योजनाओं की समीक्षा

देवरी.

बीडीओ कुमार बंधु कच्छप ने सोमवार को कनीय अभियंता व ग्राम रोजगार सेवक के साथ बैठक कर योजनाओं की समीक्षा की. प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में आयोजित बैठक में मनरेगा से क्रियान्वित योजनाओं में शत-प्रतिशत आधार बेस्ड पेमेंट (एबीपीएस) करने का निर्देश दिया गया. वीर शहीद पोटो हो खेल विकास योजना के तहत पंचायतों में चल रही खेल मैदान निर्माण योजनाओं को पूरा करने व मनरेगा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर कार्य के अनुसार मजदूरी राशि भुगतान करने की बात कही. अबुआ आवास योजना में लाभुकों का जाति प्रमाण पत्र अपलोड करते हुए दूसरी किश्त की राशि लाभुकों की खाते में विमुक्त करने का निर्देश दिया गया. बैठक में बीपीआरओ राधेश्याम राणा, एई सौगत मंडल, जेई कृष्ण मुरारी पप्पू, विजय उरांव, रोजगार सेवक देवकी रजक, अजय राय, बालेश्वर दास, एकलाल दास, रंजीत यादव, संतोष कुमार आदि रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel