[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गिरिडीह झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले अमित शाह ने खेला ओबीसी कार्ड, जेएमएम-कांग्रेस पर बरसे

झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले अमित शाह ने खेला ओबीसी कार्ड, जेएमएम-कांग्रेस पर बरसे

0
झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले अमित शाह ने खेला ओबीसी कार्ड, जेएमएम-कांग्रेस पर बरसे
गिरिडीह में अमित शाह ने परिवर्तन सभा को किया संबोधित.

Amit Shah OBC Card: झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झारखंड पहुंचे. साहिबगंज और गिरिडीह जिले में उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस पार्टी के साथ-साथ लालू प्रसाद यादव की पार्टी की भी जमकर आलोचना की. अमित शाह ने गिरिडीह के जमुआ स्थित झारखंडी धाम मैदान में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) कार्ड खेला.

कांग्रेस पार्टी हमेशा से ओबीसी विरोधी – अमित शाह

अमित शाह ने कांग्रेस को ओबीसी विरोधी पार्टी करार दिया. कहा कि यह पार्टी हमेशा से ओबीसी विरोधी रही है. सबसे पहले इस पार्टी ने 50 साल तक काका साहेब कालेलकर की रिपोर्ट को दबाकर रखा. फिर मंडल कमीशन की रिपोर्ट को इंदिरा गांधी ने लागू नहीं होने दिया. अमित शाह ने कहा कि जब मंडल कमीशन की रिपोर्ट लागू होने लगी, तो राजीव गांधी ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया.

मोदी सरकार ने ओबीसी कमीशन को दिलायी संवैधानिक मान्यता

अमित शाह ने कहा कि इस कांग्रेस पार्टी ने 70 साल तक ओबीसी कमीशन को संवैधानिक मान्यता नहीं दी. वर्ष 2014 में जब केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार बनी, तो ओबीसी कमीशन को संवैधानिक मान्यता मिली. मोदी सरकार ने 16 जातियों को पिछड़ी जातियों में जोड़ा. इसके साथ एमबीबीएस के दाखिले में पहली बार स्टूडेंट्स को 27 फीसदी आरक्षण मिला. यह मोदी सरकार की देन है.

हेमंत सोरेन भूले बेरोजगारी भत्ता, 5 लाख लोगों को नौकरी का वादा

अमित शाह ने कहा कि केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय और सैनिक स्कूल में ओबीसी को 27 फीसदी आरक्षण मोदी सरकार ने दिया. उन्होंने हेमंत सोरेन सरकार को युवाओं को रोजगार के नाम पर दौड़ा-दौड़ाकर मौत के घाट उतारने का आरोप भी लगाया. कहा कि इन्होंने चुनाव से पहले बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था. 5 लाख लोगों को रोजगार का वादा किया था. किसी को कुछ नहीं मिला. वह अपने सारे वादे भूल गए.

Aso Read

गिरिडीह में गरजे अमित शाह- परिवर्तन यात्रा का मकसद ‘महान झारखंड, विकसित झारखंड’

गिरिडीह में गरजे अमित शाह- परिवर्तन यात्रा का मकसद ‘महान झारखंड, विकसित झारखंड’

Video: अमित शाह को सुनने झारखंडी धाम में उमड़ी भीड़, परिवर्तन रथ को हरी झंडी दिखाएंगे

BJP Parivartan Yatra: झारखंड पहुंचे अमित शाह, साहिबगंज से भोगनाडीह तक डटे भाजपा नेता

Jharkhand Politics: परिवर्तन रथ तैयार, अमित शाह का इंतजार

https://www.youtube.com/watch?v=leFm_cZtUmk
Previous article NAICL recruitment : अप्रेंटिस के 325 पदों पर मौका
Next article Jamshedpur News : पूर्वी सिंहभूम जिले के पंचायत समिति सदस्य चार सूत्री मांगों को लेकर पंचायती राज मंत्री डॉ इरफान अंसारी से मिले
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel