[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गिरिडीह सभी कोषांग आपसी समन्वय स्थापित कर काम करें : डीसी

सभी कोषांग आपसी समन्वय स्थापित कर काम करें : डीसी

0
सभी कोषांग आपसी समन्वय स्थापित कर काम करें : डीसी

गिरिडीह. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में लोकसभा व गांडेय विधानसभा उप चुनाव को लेकर बैठक हुई. इसमें कार्मिक/वाहन/लॉजिस्टिक/प्रशिक्षण/इवीएम-वीवीपैट व एएमएफ सेल के कार्यों की समीक्षा की गयी. श्री लकड़ा ने प्रतिनियुक्त किये गये पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अपने कर्तव्यों का जिम्मेवारीपूर्वक निर्वहन करें. निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें. साथ ही कलस्टर, मतदान केंद्रवार मूलभत सुविधाएं (एएमएफ), रूट चार्ट/मैप, वाहनों की उपलब्धता, कम्युनिकेशन प्लान, मतदान कर्मियों की रहने की सुविधा से जुड़े बिंदुओं की समीक्षा की. समीक्षा के क्रम में उक्त सभी कोषांगों के संबंधित नोडल ऑफिसर से किए जा रह कार्यों की जानकारी ली गयी. उन्हें बताया गया कि भारत निर्वाचन आयोग से उनके कोषांग से संबंधित जारी किए गए मैन्युअल को अच्छी तरह से पढ़कर काम करें. सभी कोषांग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करें, ताकि किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हो. बैठक में डीसी श्री लकड़ा के अलावा डीडीसी दीपक दुबे, अपर समाहर्ता विजय सिंह बिरूआ, उप निर्वाचन पदाधिकारी रंथू महतो आदि मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel