[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गिरिडीह Giridih News :बगोदर की सड़कों से फुटपाथ दुकान व अतिक्रमण हटाने को ले प्रशासन रेस

Giridih News :बगोदर की सड़कों से फुटपाथ दुकान व अतिक्रमण हटाने को ले प्रशासन रेस

0
Giridih News :बगोदर की सड़कों से फुटपाथ दुकान व अतिक्रमण हटाने को ले प्रशासन रेस

नेहरू स्मारक, बगोदर बाजार, सरिया रोड में सड़क किनारे सरकारी जमीन पर दुकान लगाने वालों को इसे हटा लेने का अल्टीमेटम दिया गया. सीओ प्रवीण कुमार व थाना प्रभारी राजेश कुमार ने पूरे बाजार का भ्रमण कर सभी अतिक्रमणकारियों को चेतवानी दी. इस दौरान सड़कों पर बेतरतीब ढंग से खड़े टेंपो व बाइक चालकों को फटकार लगायी. लावारिश अवस्था में पड़े बाइक की हवा भी निकाल दिया गया. सड़क पर घर निर्माण के गिट्टी, बालू व अन्य सामग्री को तत्काल हटाने का निर्देश दिया. बता दें कि रविवार को प्रभात खबर में नेहरू स्मारक स्थल पर लग रही लगातार दुकानों से संबंधित खबर प्रमुखता से खबर प्रकाशित की गयी थी. प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए यह अभियान चलाया.

नेहरू स्मारक के आसपास की जगह खाली करने का निर्देश

इस दौरान बगोदर थाना के सामने से लेकर नेहरू स्मारक के पास लगी फुटपाथ दुकानदारों को चेतावनी दी गयी कि वे दुकान नहीं लगाये. सीओ ने कहा कि इसरी बाजार में जिस तरह से बड़ी घटना हुई है, यदि बगोदर इलाके में होती है, तो जानमाल की क्षति होगी. उन्होंने बगोदर बाजार, बगोदर चौक और सरिया रोड में किये गये अवैध कब्जे और सरकारी जमीन को अतिक्रमणका मुक्त करने की हिदायत दी. अभियान में प्रखंड प्रमुख आशा राज, झामुमो नेता शत्रुघ्न प्रसाद मंडल समेत पुलिस कर्मी मौजूद थे. इस दौरान माइक से प्रचार-प्रसार भी किया गया.

अतिक्रमण हटाने के नाम पर भेदभाव ना हो : विश्वनाथ

बगोदर बाजार को अतिक्रमण मुक्त कराने के फैसले को वार्ड सदस्य विश्वनाथ साव ने स्वागत किया है. कहा है कि अतिक्रमण के नाम पर सिर्फ गरीबों को उजाड़ने की एकतरफा कार्रवाई नहीं होनी चाहिए. अतिक्रमण हटाने में भेदभाव नहीं हो. गरीब फुटपाथ दुकानदारों की चलंत दुकान पर बुलडोजर, वहीं स्थायी तौर पर सरकारी व सार्वजनिक जमीन मकान पर अतिक्रमण करने वाले राजनीतिक दलों को संरक्षण नहीं मिलेगा. एकतरफा कार्रवाई हुई तो तो प्रशासन के खिलाफ फुटपाथ आंदोलन के लिए बाध्य होंगे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel