इस मांग को लेकर पार्टी का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को एसपी डॉ विमल कुमार से मिला. नेतृत्व पार्टी के कार्यकारी जिलाध्यक्ष सुमित गौरव उर्फ कंपू यादव कर रहे थे. प्रतिनिधिमंडल ने मांगों से संबंधित ज्ञापन उन्हें सौंपा है. कहा गया कि हरलाडीह ओपी क्षेत्र में दो नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म की जघन्य घटना घटी थी. घटना के आठ दिन बीतने के बाद भी अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पायी है. इस अमानवीय घटना से समाज में आक्रोश है और पीड़ित परिवार न्याय की प्रतीक्षा कर रहा है.