[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गिरिडीह Giridih News : सरकारी विद्यालयों व आंगनबाड़ी केंद्रों से चोरी हुई 61 गैस सिलिंडर बरामद

Giridih News : सरकारी विद्यालयों व आंगनबाड़ी केंद्रों से चोरी हुई 61 गैस सिलिंडर बरामद

0
Giridih News : सरकारी विद्यालयों व आंगनबाड़ी केंद्रों से चोरी हुई 61 गैस सिलिंडर बरामद

Giridih News : खोरीमहुआ. धनवार थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर पुलिस ने कार्रवाई की है. गुरुवार को धनवार, घोड़थंभा और परसन थाना पुलिस की संयुक्त छापेमारी में सरकारी विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों से चोरी किए गए 61 गैस सिलिंडरों की बड़ी खेप बरामद की गयी. बताया जाता है कि बुधवार की रात धनवार थाना क्षेत्र में एक साथ दो मोटरसाइकिल चोरी की घटना को अंजाम दिया गया. चोरी कर भाग रहे अपराधियों में से एक को ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए खदेड़कर पकड़ लिया, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया. पकड़ा गया आरोपी धनवार थाना क्षेत्र के बेलदरायडीह निवासी कन्हैया कुमार सिंह बताया जा रहा है. ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. इस संबंध में जमुआ थाना क्षेत्र के सखईबाद निवासी श्रीकांत कुमार ने धनवार थाना में आवेदन देकर चोरों की गिरफ्तारी तथा चोरी गयी मोटरसाइकिल की बरामदगी की मांग की है. खोरीमहुआ के एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद के निर्देश पर धनवार, घोड़थंभा और परसन थाना प्रभारियों के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया. ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए बाइक चोर से सख्ती से पूछताछ के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने लालबाजार स्थित इरफान अली की हार्डवेयर दुकान पर छापेमारी की. छापेमारी के दौरान पुलिस ने विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों से चोरी किए गए कुल 61 गैस सिलेंडर एक साथ बरामद कर लिए. पुलिस इस गिरोह से जुड़े अन्य संदिग्धों की पहचान कर रही है और जल्द ही और गिरफ्तारियों की संभावना जताई जा रही है. फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है तथा बरामद सिलिंडरों की सूची तैयार कर संबंधित संस्थानों को सौंपने की प्रक्रिया में जुटी हुई है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel