[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गढ़वा यूट्यूबर ने अपने ही घर में लगायी आग, बाल-बाल बचा

यूट्यूबर ने अपने ही घर में लगायी आग, बाल-बाल बचा

0
यूट्यूबर ने अपने ही घर में लगायी आग, बाल-बाल बचा

पुलिस ने दीवार तोड़कर यूट्यूबर को घर से बाहर निकाला प्रतिनिधि, मेराल मेराल थाना क्षेत्र के गोंदा गांव में मंगलवार रात पावरफुल लीजेंड नाम से यूट्यूब चैनल चलाने वाले 25 वर्षीय विधायक प्रजापति ने घरेलू विवाद के बाद अपने ही घर में आग लगा दी. घटना रात 10 बजे की है. मेराल थाना प्रभारी विष्णु कांत की त्वरित कार्रवाई और सूझबूझ से न केवल यूट्यूबर की जान बचायी गयी, बल्कि पड़ोस के चार अन्य घरों को भी राख होने से बचा लिया गया. प्रत्यक्षदर्शियों और पूर्व मुखिया प्रकाश कुमार अरुण ने बताया कि मंगलवार रात करीब 10:30 बजे यूट्यूबर विधायक प्रजापति ने अपनी पत्नी नीतू देवी के साथ मारपीट की और उसे घर से बाहर निकाल दिया. इसके बाद उसने घर के आगे और पीछे के दरवाजे अंदर से बंद कर लिया और घर में आग लगा दी. इसके बाद घटना की सूचना थाना प्रभारी विष्णु कांत को दी गयी. थाना प्रभारी दल-बल और अग्निशमन वाहन के साथ मौके पर पहुंचे. इसके बाद पुलिस ने घर की दीवाल तोड़कर भीतर प्रवेश किया. पुलिस को देखते ही विधायक प्रजापति भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. जिसके बाद इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं बुधवार को उसके परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए रांची ले गये. आग की इस घटना में यूट्यूबर के घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया, जिसमें कैमरे, बाइक, गहने, कपड़े और अन्य कीमती सामान सहित कुल 15 लाख रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है. दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे बगल के चार घर चपेट में आने से बच गये. इस बचाव कार्य में व्यवसायी संघ के अध्यक्ष नवीन कुमार जायसवाल, ज्वाला प्रसाद, बीडीसी कृष्णदेव प्रजापति सहित अन्य ग्रामीणों ने पुलिस का सहयोग किया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel