[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गढ़वा युवक ने की आत्महत्या, वीडियो भी बनाया

युवक ने की आत्महत्या, वीडियो भी बनाया

0
युवक ने की आत्महत्या, वीडियो भी बनाया

गढ़वा. गढ़वा जिले के बरडीहा थाना क्षेत्र के लावाचंपा गांव में प्रेमिका से अनबन के बाद 22 वर्षीय युवक बबलू चौधरी के आत्महत्या कर ली. घटना के समय युवक ने अपने मोबाइल फोन पर अंतिम क्षणों के फोटो और वीडियो रिकॉर्ड किये हैं. बताया गया कि मृतक बबलू लावाचंपा गांव के मुन्ना चौधरी का पुत्र था. उसका परिवार पिछले 15 वर्षों से छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में रह रहा था. बबलू वहां भाड़े की गाड़ी चलाता था. वहीं वह राशन वितरण में मजदूरी भी करता था. छठ पर्व पर वह गांव लौटा था. गुरुवार की रात वह अपने घर में अकेला था, इसी दौरान उसने अपनी प्रेमिका को कई बार फोन किया और संदेश भेजा. लेकिन जब प्रेमिका ने कोई जवाब नहीं दिया, तो उसने आत्महत्या का कदम उठाया. आत्महत्या से पहले उसने ब्लेड से अपने हाथ काटे और साड़ी से फंदा बनाकर अपनी जान दे दी. युवक ने फंदा लगाने से पहले अपने मोबाइल पर पूरी घटना के फोटो और वीडियो रिकॉर्ड किये. उसके परिजनों ने जब उसे फोन किया, तो कोई जवाब नहीं मिला. इसके बाद बगल के लोगों को सूचित किया गया. स्थानीय लोगों ने घर जाकर देखा, तो वह फांसी के फंदे पर झूल रहा था. सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया. शुक्रवार रात में उसका शव अंत्यपरीक्षण के बाद गांव पहुंचा और अंतिम संस्कार किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel