[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गढ़वा जिसने बिजली का बिल जीरो किया, वह भाजपा को भी जीरो कर देगा : कल्पना

जिसने बिजली का बिल जीरो किया, वह भाजपा को भी जीरो कर देगा : कल्पना

0
जिसने बिजली का बिल जीरो किया, वह भाजपा को भी जीरो कर देगा : कल्पना

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी सह गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने सोमवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित थाना मोड़ से भगत सिंह चौक तक रोड शो कर आगामी विधान सभा चुनाव में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार फिर से बनाने के लिए लोगो से समर्थन देने की अपील की. रोड शो के दौरान लोगो की उमड़ी भीड़ से कल्पना सोरेन काफी उत्साहित नजर आयीं. इस दौरान उन्होंने बाजार प्रांगण में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जो व्यक्ति बिजली का बिल जीरो कर सकता है, वह भाजपा के विधायकों का नंबर भी जीरो कर देगा. उन्होंने कहा कि आपके लोकप्रिय मुख्यमंत्री को बिना कसूर पांच महीने तक जेल में डालकर रखा गया. इसका बदला लेने का समय आ गया है. उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग पीआइएल के माध्यम से मंईयां सम्मान योजना को बाधित करना चाहते है. इसका जवाब सभी माताओं एवं बहनों को मिलकर देना है. उन्होंने कहा कि बाबा वंशीधर का आशीर्वाद लेकर इस यात्रा की शुरुआत की गयी है.

मंत्री दीपिका पांडेय ने कहा कि यह महिला सम्मान यात्रा राज्य के इतिहास में नया आयाम लिखने का काम करेगा. मंत्री बेबी देवी ने कहा कि वह महिलाओं का दुख-दर्द जानती हैं. इसलिए मंईयां सम्मान योजना लेकर आयी है. नुक्कड़ सभा को को मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, पूर्व विधायक सह झामुमो नेता अनंत प्रताप देव व झामुमो नेता ताहिर अंसारी ने भी संबोधित किया. इसके पूर्व कल्पना सोरेन ने सभी मंत्रियों के साथ श्री सीताराम मानस मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की. वहां मुखिया दुलारी देवी एवं मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में श्रीमती सोरेन का स्वागत किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel