[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गढ़वा यूको बैंक ग्राहकों को केवाइसी के नाम पर आ रहे फर्जी कॉल, कार्रवाई की मांग

यूको बैंक ग्राहकों को केवाइसी के नाम पर आ रहे फर्जी कॉल, कार्रवाई की मांग

0
यूको बैंक ग्राहकों को केवाइसी के नाम पर आ रहे फर्जी कॉल, कार्रवाई की मांग

प्रतिनिधि, गढ़वा यूको बैंक गढ़वा शाखा के ग्राहकों को केवाइसी अपडेट कराने के नाम पर फर्जी कॉल कर साइबर ठगी करने का मामला सामने आया है. इस संबंध में शाखा प्रबंधक ऋषांत कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर मामले की जांच और संबंधित मोबाइल नंबर की ट्रेसिंग कराने की मांग की है. शाखा प्रबंधक ने आवेदन में बताया है कि पिछले पांच-छह दिनों से मोबाइल नंबर 7061719294 से लगातार बैंक ग्राहकों को कॉल किये जा रहे हैं. कॉल करने वाला व्यक्ति स्वयं को यूको बैंक गढ़वा शाखा का प्रबंधक बताकर ग्राहकों से केवाइसी अपडेट कराने के नाम पर व्यक्तिगत बैंकिंग जानकारी, ओटीपी और अन्य गोपनीय विवरण मांग रहा है. आवेदन के अनुसार अब तक करीब 20 ग्राहक इस संबंध में जानकारी लेने के लिए बैंक शाखा पहुंच चुके हैं. वहीं दो से तीन ग्राहक साइबर ठगी का शिकार भी हो चुके हैं. इन ग्राहकों ने शिकायत की है कि फर्जी कॉल मिलने के बाद उनके खातों से अनधिकृत वित्तीय लेन-देन किया गया. शाखा प्रबंधक ने आशंका जतायी है कि यह एक सुनियोजित साइबर अपराध है, जिसमें बैंक और उसके ग्राहकों को निशाना बनाया जा रहा है. बैंक ने ग्राहकों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति को ओटीपी, एटीएम कार्ड नंबर, सीवीवी, नेट बैंकिंग पासवर्ड या अन्य गोपनीय बैंकिंग जानकारी साझा न करें. बैंक कभी भी फोन पर इस प्रकार की जानकारी नहीं मांगता है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel