[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गढ़वा ग..सड़क दुर्घटना: ट्रक की टक्कर से कोचिंग संचालक समेत दो युवक गंभीर, एक रेफर

ग..सड़क दुर्घटना: ट्रक की टक्कर से कोचिंग संचालक समेत दो युवक गंभीर, एक रेफर

0
ग..सड़क दुर्घटना: ट्रक की टक्कर से कोचिंग संचालक समेत दो युवक गंभीर, एक रेफर

गढ़वा. थाना क्षेत्र के बैरिया दामर गांव के पास मंगलवार को ट्रक और मोटरसाइकिल के बीच हुई सीधी भिड़ंत में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में धुरकी थाना क्षेत्र के गनियारी कला गांव निवासी स्वर्गीय इस्माइल अंसारी का पुत्र तैइयब अंसारी एवं ताटीदीरी गांव निवासी विनय प्रजापति का पुत्र सुमंत कुमार शामिल हैं. घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. यहां प्राथमिक उपचार के बाद सुमंत कुमार की नाजुक स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है. वहीं, तैइयब अंसारी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. अस्पताल में भर्ती घायल तैइयब अंसारी ने घटना के संबंध में बताया कि वह अपने गांव में एक कोचिंग संस्थान चलाते हैं. मंगलवार को वह अपने साथी सुमंत कुमार के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर विद्यार्थियों के लिए कॉपी और किताब खरीदने डंडई बाजार गये हुए थे. डंडई से सामान खरीदकर वापस अपने घर लौटने के क्रम में विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बैरिया दामर गांव के पास उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel