आंधी में बिजली के पोल पर गिरा पेड़, बिजली बाधित
आंधी में बिजली के पोल पर गिरा पेड़, बिजली बाधित
By Prabhat Khabar News Desk |
April 23, 2024 8:58 PM
रंका थाना क्षेत्र में सोमवार की रात तेज आंधी आयी. इससे रंका अनुमंडल मुख्यालय में एक पेड़ टूट कर बिजली के पोल पर गिर गया. इससे बिजली के चार पोल भी टूट कर गिर गये. इस घटना के बाद कंचनपुर, रबदा, डाले, खुरा, रंकाखुर्द व लुकुमबार गांव में गत 12 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप है. ग्रामीणों को रात अंधेरे में गुजारना पड़ा. वहीं पेड़ गिरने से भोला ठाकुर के दुकान की छत का एस्बेस्टस भी टूट गया. इस संबंध में बिजली कर्मी राम रौशन गुप्ता ने बताया कि पेड़ गिर जाने से 11 हजार हाई वोल्टेज तार सहित चार पोल टूट कर गिर गये है. इसके बाद पेड़ हटाकर नया पोल खड़ा करने का काम तेजी से चल रहा है. 12 घंटे के अंदर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जायेगी.
...
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 9:07 PM
July 6, 2026 7:28 PM
July 5, 2026 2:21 PM
July 5, 2026 11:56 AM
July 4, 2026 1:49 PM
July 4, 2026 1:07 PM
July 3, 2026 5:22 PM
July 3, 2026 3:20 PM
July 2, 2026 9:38 PM
July 2, 2026 1:31 PM
