[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गढ़वा आज बनेगा अरवा चावल, दूध व गुड़ से बनी खीर का प्रसाद

आज बनेगा अरवा चावल, दूध व गुड़ से बनी खीर का प्रसाद

0
आज बनेगा अरवा चावल, दूध व गुड़ से बनी खीर का प्रसाद

मंगलवार को नहाय-खाय के साथ ही लोक आस्था का महापर्व छठ की शुरुआत हो गयी है. आज के दिन छठव्रती आसपास के नदी, तालाब, कुआं पर स्नान करने के बाद भगवान सूर्य की उपासना कर सात्विक भोजन ग्रहण करते हैं. भवनाथपुर तथा आसपास के छठव्रतियों ने भोजन में अरवा चावल, चना दाल व लौकी की सब्जी ग्रहण किया. यहां चार दिवसीय छठ महापर्व की धूम चारों तरफ है. बुधवार को नदी में छठ घाट पर स्नान करने के बाद अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ देकर अपने-अपने घरों में छठ व्रती खरना का प्रसाद ग्रहण करेंगे. इसमें अरवा चावल, दूध व गुड़ से बनी खीर का प्रसाद सूर्य भगवान को नमन कर ग्रहण करने के साथ ही 36 घंटे का निर्जला उपवास प्रारंभ हो जायेगा, जो शुक्रवार को उदयीमान सूर्य को अर्घ देने के पश्चात समाप्त होगा.

पूजा समिति ने की है व्यवस्था : छठ पर्व को लेकर पूजा समिति द्वारा व्रतियों के लिए पूरी व्यवस्था की जा रही है. इसकी तैयारी अंतिम चरण में है. छठ घाट पर टेंट, शामियाना, लाइट व साउंड की व्यवस्था की गयी है. सिंदुरिया पंचायत स्थित दुलहर नदी में पैंथर क्लब ने छठव्रती के लिए व्यवस्था की है. यहां पंकज सिंह, सुबोध कांत पाठक, अमित वर्मा, सत्यम पांडेय, कुणाल सिंह, अमन सोनी, सुरज कुमार, शुभम पांडेय व संतोष कुमार सहित अन्य सभी सदस्य सक्रिय हैं. इधर टाउनशिप स्थित अष्टभुजी दुर्गा मंदिर परिसर स्थित सूर्य मंदिर में छठ व्रतियों के लिए मंदिर समिति द्वारा नंबर सिस्टम से बैठने की व्यवस्था की गयी है. मंदिर कमेटी के ध्रुव नारायण दूबे ने बताया कि छठव्रती के लिए टेंट, लाइट के अलावा सभी तरह की व्यवस्था की जा रही है. इसके अलावे भवनाथपुर नदी में भी पूजा समिति छठव्रती के लिए व्यवस्था कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel