[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गढ़वा समय पर जांच से हो सकता है गंभीर समस्याओं से बचाव: डॉ नीतू

समय पर जांच से हो सकता है गंभीर समस्याओं से बचाव: डॉ नीतू

0
समय पर जांच से हो सकता है गंभीर समस्याओं से बचाव: डॉ नीतू

आइएमए के शिविर में 145 मरीजों की हुई जांच गढ़वा इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आइएमए) गढ़वा की ओर से रविवार को निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का आयोजन नयी रोशनी नेत्र अस्पताल मेराल में हुआ. शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ पूर्णेंदु विमल ने मरीजों की आंखों की जांच की व आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया. इस दौरान कुल 145 मरीजों की नेत्र जांच की गयी, जिसमें 26 मरीजों में मोतियाबिंद पाया गया. जिनका ऑपरेशन किया जायेगा. आइएमए की सचिव डॉ नीतू सिंह ने शिविर के सफल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि आंखों की नियमित जांच अत्यंत आवश्यक है. समय पर नेत्र रोगों की पहचान से अंधत्व जैसी गंभीर समस्याओं से बचा जा सकता है. उन्होंने कहा कि आइएमए गढ़वा भविष्य में भी समाजहित में इस प्रकार के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित करता रहेगा. डॉ सिंह ने शिविर के सफल संचालन में सहयोग देने वाले नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ पूर्णेंदु विमल, नयी रोशनी नेत्र अस्पताल प्रबंधन, आइएमए के सभी सदस्यों व आम जनता के प्रति आभार व्यक्त किया. मौके पर सर्जन डॉ कुमार निशांत सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel