[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गढ़वा पुनर्वास स्थलों पर सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल की व्यवस्था हो चकाचक

पुनर्वास स्थलों पर सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल की व्यवस्था हो चकाचक

0
पुनर्वास स्थलों पर सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल की व्यवस्था हो चकाचक

मंडल डैम के बचे हुए कार्यों को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक, कहा

प्रतिनिधि, गढ़वा

शहीद नीलांबर-पीतांबर उत्तरी कोयल परियोजना (मंडल डैम) के बचे हुए कार्यों को गति देने के लिए सोमवार को समाहरणालय सभागार में समीक्षा बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त अनन्य मित्तल ने की. इस दौरान उन्होंने कहा कि विस्थापितों का बेहतर पुनर्वास और उन्हें मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पुनर्वास स्थलों पर चल रहे निर्माण कार्यों को जल्द धरातल पर उतारने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने रंका अंचल के विश्रामपुर और रमकंडा अंचल के बलिगढ़ में चिह्नित पुनर्वास स्थलों पर समतलीकरण, सड़क, सिंचाई, पेयजल, आंगनबाड़ी केंद्र, बिजली, पूजा स्थल और धुमकुड़िया भवन जैसी सुविधाओं को तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि आगामी बैठक तक सभी संरचनाओं का डीपीआर तैयार कर अग्रेतर कार्रवाई सुनिश्चित की जाये. परियोजना की प्रगति की जानकारी देते हुए संबंधित अधिकारियों ने बताया कि डैम के 12 में से 10 गेट तैयार हो चुके हैं और उनका निरीक्षण कर उन्हें बांध स्थल पर पहुंचा दिया गया है. शेष 2 गेटों की उपलब्धता और पिकेट निर्माण का कार्य प्रक्रियाधीन है, जिसे जल्द ही पूरा कर लिया जायेगा. समीक्षा बैठक में पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर, पलामू टाइगर रिजर्व के उप निदेशक प्रजेश कांत जेना, वन प्रमंडल पदाधिकारी (उत्तरी) अंशुमान, वन प्रमंडल पदाधिकारी (दक्षिणी) इबी अब्राहम, अपर समाहर्ता राज महेश्वरम, अभियान एसपी आरडी बड़ाइक, गढ़वा एसडीओ संजय कुमार, रंका एसडीओ रुद्र प्रताप आदि उपस्थित थे.

338 लाभार्थियों की पे-आइडी बनी

बैठक में मुआवजा वितरण की समीक्षा के दौरान पदाधिकारियों ने बताया कि कुल 338 लाभार्थियों के खाते में राशि भुगतान के लिए पे-आइडी क्रिएट कर दी गयी है. उपायुक्त ने निर्देश दिया कि अगली बैठक से पहले इन सभी परिवारों को शत-प्रतिशत मुआवजा राशि का भुगतान सुनिश्चित किया जाये. साथ ही वन अधिकार समिति की स्वीकृति और लैंड डायवर्शन के कार्यों को भी समय पर पूरा करने को कहा गया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel