[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गढ़वा मझिगावां में निर्माणाधीन पुलिया बारिश की भेंट चढ़ी

मझिगावां में निर्माणाधीन पुलिया बारिश की भेंट चढ़ी

0
मझिगावां में निर्माणाधीन पुलिया बारिश की भेंट चढ़ी

हरिहरपुर. इन दिनों लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. एक ओर जहां सड़कों पर कीचड़ व जलजमाव की समस्या बनी हुई है, वहीं दूसरी ओर मझिगावां पंचायत में अर्णव प्रोजेक्ट लिमिटेड द्वारा निर्माणाधीन नहर पर बनायी गयी. पुलिया भी बारिश की भेंट चढ़ गयी है. यह पुलिया मझिगावां गांव की एक महत्वपूर्ण सड़क पर स्थित है, जो उत्क्रमित मध्य विद्यालय मझिगावां पूर्व को जोड़ती है. इस मार्ग से प्रतिदिन दर्जनों छात्र-छात्राएं विद्यालय जाते हैं. परंतु हालिया बारिश में नौका बांध के पश्चिम दिशा में स्थित पुलिया के पास की मिट्टी पूरी तरह बह गयी है, जिससे राहगीरों के लिए आवाजाही अत्यंत जोखिमभरी हो गयी है. स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, अब लोग पुलिया पर बची थोड़ी-सी मिट्टी के सहारे किसी तरह पार कर रहे हैं. यदि और तेज बारिश हुई, तो यह मिट्टी भी बह जायेगी और संपर्क पूरी तरह टूट जायेगा. इससे विद्यालय जाने वाले बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होगी और उनकी जान का भी खतरा बना रहेगा. सखुईया खाला, रानीदेवा तथा बनरखोहा टोला की ओर जाने वाले ग्रामीणों को भी इस पुलिया की स्थिति के कारण भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इस संबंध में जब अर्णव प्रोजेक्ट लिमिटेड के संवेदक से संपर्क किया गया, तो उन्होंने बताया कि स्थानीय ग्रामीणों के माध्यम से उन्हें जानकारी मिली है.उन्होंने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही मौके पर निर्माण कार्य प्रारंभ कर पुलिया को दुरुस्त किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel