[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गढ़वा स्वच्छ और सुंदर सरस्वतिया के लिए लिया एसडीएम ने दिलाया सामूहिक संकल्प

स्वच्छ और सुंदर सरस्वतिया के लिए लिया एसडीएम ने दिलाया सामूहिक संकल्प

0
स्वच्छ और सुंदर सरस्वतिया के लिए लिया एसडीएम ने दिलाया सामूहिक संकल्प

नौवें दिन भी जारी रहा आपन सरस्वतिया अभियान निमिया स्थान के निकट नदी में दशकों से जमीं गाद हटायी गयी प्रतिनिधि गढ़वा जनसहभागिता एवं प्रशासनिक सहयोग से संचालित आपन सरस्वतिया अभियान लगातार नौवें दिन भी जारी रहा. सरस्वतिया नदी के संरक्षण, सफाई एवं पुनर्जीवन के उद्देश्य से चलाये जा रहे इस अभियान को समाज के विभिन्न वर्गों का लगातार समर्थन मिल रहा है. शहर में मंगलवार को अभियान के नौवें दिन पतंजलि योग समिति, गढ़वा के सहयोग से निमिया स्थान के समीप पुल के आसपास जेसीबी मशीन की सहायता से नदी की सफाई एवं डी-सिल्टिंग का कार्य कराया गया. सफाई अभियान के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की भी उपस्थित रही. इस अवसर पर उपस्थित लोगों को सरस्वतिया नदी की स्वच्छता, संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सामूहिक शपथ भी दिलायी गयी. लोगों ने संकल्प लिया कि वे नदी को प्रदूषित नहीं होने देंगे तथा इसके प्राकृतिक स्वरूप को पुनर्स्थापित करने में सक्रिय भूमिका निभायेंगे. सरस्वतिया नदी शहर की प्राकृतिक धरोहर है अभियान के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार पांडेय ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि सरस्वतिया नदी गढ़वा शहर की प्राकृतिक धरोहर है. प्रशासन द्वारा नदी की भूमि पर अवैध कब्जा करने वाले लगभग 88 लोगों को पूर्व में नोटिस जारी किया जा चुका है तथा अतिक्रमण मुक्ति एवं नदी पुनर्जीवन की दिशा में लगातार कार्रवाई होगी. उन्होंने कहा कि सफाई अभियान के साथ-साथ लोगों की जागरूकता भी उतनी ही आवश्यक है, ताकि भविष्य में नदी पुनः प्रदूषित न हो. नदी का अस्तित्व पर्यावरणीय संतुलन के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए भी लाभकारी होगा अभियान को सफल बनाने में राधा पार्वती एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट के निदेशक डॉ. पतंजलि केसरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही. उन्होंने कहा कि विकास और आधुनिकता के साथ-साथ अपनी प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखना भी उतना ही आवश्यक है. जल प्रकृति और मानव जीवन का आधार है तथा सरस्वतिया नदी का संरक्षण जल संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है. उन्होंने कहा कि शहर के भीतर नदी का अस्तित्व पर्यावरणीय संतुलन के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए भी अत्यंत लाभकारी होगा.उन्होंने कहा कि दिनों-दिन लोग इस जनअभियान से जुड़ रहे हैं और विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाएं भी सक्रिय भागीदारी निभा रही हैं. नदी संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने में सामाजिक संगठनों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है. इस अवसर पर सियाराम शरण वर्मा, अब्दुल मन्नान, नीरज श्रीधर, मनोज संसाई, गौतम कुमार सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे. मेराल की टीम भी नहीं है पीछे गढ़वा शहरी क्षेत्र के साथ-साथ मेराल क्षेत्र में भी इस अभियान के तहत मंगलवार को सरस्वतिया नदी की सफाई एवं डी-सिल्टिंग का कार्य लगातार तीसरे दिन जारी रहा. अंचलाधिकारी यशवंत नायक के नेतृत्व में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं ग्रामीणों के सहयोग से नदी क्षेत्र की सफाई का कार्य किया जा रहा है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel