[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गढ़वा वार्ड में पेयजल का संकट, समाधान हो

वार्ड में पेयजल का संकट, समाधान हो

0
वार्ड में पेयजल का संकट, समाधान हो

वार्ड की समस्याओं को लेकर लोगों ने खुलकर रखी अपनी बात, व्यक्त कीं अपेक्षाएं

ग्राउंड रिपोर्ट

वार्ड 01

…………….

आंकड़ों में वार्ड की तसवीर

कुल वोटर 2169

महिला मतदाता 1065

पुरुष मतदाता 1103

बूथ की संख्या 2

……….

जितेंद्र सिंह, गढ़वा

नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रभात खबर की ओर से वार्ड स्तर पर आयोजित परिचर्चा कार्यक्रमों में मतदाता खुलकर अपनी राय रख रहे हैं. इसी क्रम में बुधवार को गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या एक में ऊंचरी मस्जिद के पास लोगों से बातचीत की गयी. इस दौरान वार्ड के विकास कार्यों, वर्तमान जरूरतों व भविष्य की अपेक्षाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी. परिचर्चा के दौरान लोगों ने इलाके के विकास कार्यों पर संतोष व्यक्त किया. चर्चा में शामिल लोगों ने कहा कि वार्ड में क्षमता के अनुसार कई विकास कार्य कराये गये हैं, लेकिन वार्ड के कई मोहल्लों में लंबे समय से पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई है. पाइपलाइन का काम अधूरा रहने के कारण घरों तक पानी नहीं पहुंच सका है. अधूरी जलापूर्ति पाइपलाइन योजना को प्राथमिकता देने वाले प्रतिनिधि को इस बार चुना जायेगा. लोगों ने बताया कि वार्ड में कई जगहों पर पक्की सड़कें बनी हैं, नालियों का निर्माण कराया गया है और नियमित सफाई भी करायी जाती है. इसके बावजूद मूलभूत सुविधाओं के क्षेत्र में और सकारात्मक बदलाव की जरूरत है. नागरिकों ने कहा कि कुछ महत्वपूर्ण कार्य अभी शेष हैं, जिन्हें आने वाले समय में पूरा किया जाना चाहिए. वहीं कुछ लोगों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, स्ट्रीट लाइट, जल निकासी और स्वच्छता क्षेत्र में कार्य करने की मांग की.

……………………………

वार्ड में विकास के काम हुए हैं : जाहिद खान

जाहिद खान ने बताया कि वार्ड में विकास के कई काम हुए हैं. इलाके में सड़कें व नालियां बनीं हैं. बिजली के नये पोल लगाये गये हैं और लाइट की व्यवस्था भी दुरुस्त है. उन्होंने कहा कि कुछ काम अव भी अधूरे हैं, जिसे पूरा करने की जरूरत है.

वार्ड में हुए काम धरातल पर दिख रहें हैं : नईम अंसारी

नईम अंसारी ने कहा कि वार्ड में विकास के काम हुए हैं. बुनियादी सुविधाओं को लेकर पूर्व वार्ड पार्षद द्वारा किये गये कार्य दिख रहें हैं. उन्होंने कहा कि इलाके में सड़क और नाली का निर्माण कार्य कराया गया है और कचरे का नियमित उठाव भी किया जा रहा है.

बुनियादी सुविधाएं बढ़ाने की जरूरत : हाजी मुस्लिम अंसारी

हाजी मुस्लिम अंसारी ने कहा कि वार्ड में कई विकास कार्य हुए हैं, लेकिन अब और काम करने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि पानी, बिजली और सड़क जैसी बुनियादी जरूरतों पर विशेष ध्यान देना होगा, तभी वार्ड का समुचित विकास संभव होगा.

वार्ड में हुए विकास कार्यों से संतुष्ट हूं: जहांगीर अंसारी

जहांगीर अंसारी ने कहा कि वह पिछले सात वर्षों में कराये गये कार्यों से संतुष्ट हैं. उन्होंने कहा कि कुछ काम अब भी अधूरे हैं, जिन्हें आने वाले समय में पूरा किया जाना चाहिए, ताकि वार्डवासियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें.

अधूरे कार्यों को पूरा करने की जरूरत : महफूज कुरैशी

महफूज कुरैशी ने कहा कि वार्ड में कराये गये विकास कार्यों से वे संतुष्ट हैं, लेकिन कुछ काम अभी बाकी हैं. उन्होंने कहा कि चुने जाने वाले प्रतिनिधि को अधूरे कार्यों को पूरा करने और बेहतर कार्य योजना बनाने की जरूरत है, जिससे वार्ड का विकास और तेज हो सके.

महिलाओं के लिए भी काम हुए हैं : नजमीन फातिमा

युवा मतदाता नजमीन फातिमा ने कहा कि वार्ड में महिलाओं के लिए भी कई कार्य किये गये हैं. उन्होंने बताया कि विभिन्न योजनाओं से महिलाओं को जोड़ा गया है, राशन कार्ड और पेंशन से संबंधित कार्यों में मदद की गयी है.

चहुंमुखी विकास के लिए बेहतर प्रयास की जरूरत : बदरुद्दीन अंसारी

बदरुद्दीन अंसारी ने कहा कि वार्ड में विकास की स्थिति साफ देखी जा सकती है. उन्होंने कहा कि कुछ काम हुए हैं और कुछ अब भी बाकी हैं. वार्ड के चहुमुखी विकास के लिए और बेहतर प्रयास की जरूरत है, जिससे लोगों को अधिक लाभ मिल सके.

………………………

पूर्व पार्षद ने कहा

वार्ड के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी : गजाला सिद्दीकी

वार्ड की पूर्व पार्षद गजाला सिद्दीकी ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान वार्ड के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी है. उन्होंने बताया कि उनके प्रयास से 160 जरूरतमंद परिवारों को उज्ज्वला योजना का लाभ मिला है. साथ ही वृद्धा, विधवा और दिव्यांग पेंशन योजना में लगभग 200 लोगों का नाम जोड़ा गया है. उन्होंने कहा अधिक से अधिक जरूरतमंदों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना उनकी प्राथमिकता है. गजाला सिद्दीकी ने बताया कि वार्ड में कई सड़कों और नालियों का निर्माण कराया गया है तथा नए पोल और लाइट की व्यवस्था भी करायी गयी है. उन्होंने स्वीकार किया कि शहरी पेयजल आपूर्ति योजना का कार्य अभी अधूरा है, लेकिन यदि जनता का आशीर्वाद मिला तो अधूरी जलापूर्ति योजना के कार्य को प्राथमिकता के साथ पूरा कराया जायेगा

एक्सपर्ट की राय

चहुंमुखी विकास के लिए बेहतर कार्य योजना की जरूरत : अनुराग चंदेल

युवा अधिवक्ता अनुराग चंदेल ने कहा कि गढ़वा नगर परिषद के गठन के डेढ़ दशक बीत जाने के बाद भी शहर में कचरा प्रबंधन एवं सीवरेज ड्रेनेज की समुचित व्यवस्था नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने कहा कि नगर परिषद के चहुंमुखी विकास के लिए बेहतर कार्ययोजना और ठोस रणनीति बनानी होगी. उन्होंने कहा कि शहर के लगातार विस्तार और बढ़ती आबादी को ध्यान में रखते हुए दीर्घकालीन योजना बनाना समय की मांग है. ठोस कचरा प्रबंधन, आधुनिक सीवरेज प्रणाली, स्वच्छ पेयजल और बेहतर सड़क व्यवस्था जैसे मुद्दों पर प्राथमिकता के साथ काम किया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में नागरिकों को किसी तरह की परेशानी न हो.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel