सहोयग के लिए अभियंता को किया सम्मानित
सहोयग के लिए अभियंता को किया सम्मानित
By Akarsh Aniket |
February 19, 2026 9:02 PM
भंडरिया. खरवार आदिवासी एकता संघ के प्रतिनिधिमंडल ने गढ़वा में विद्युत अधीक्षण अभियंता मो असगर अली से उनके कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की. मुलाकात के दौरान नीलांबर-पीतांबर खरवार धाम में निर्माणाधीन 25 फीट ऊंची प्रतिमा के मार्ग में बाधा बन रहे 33 हजार वोल्ट के बिजली के तारों को हटाने को लेकर अभियंता का आभार व्यक्त किया. संघ ने इस सराहनीय सहयोग के लिए अभियंता को शहीद नीलांबर-पीतांबर का मोमेंटो और गुलदस्ता देकर उन्हें सम्मानित किया. मौके पर कुंवर सिंह खरवार, रामवृक्ष सिंह खरवार, देवनारायण सिंह खरवार और सोबरन सिंह खरवार मौजूद थे. संघ ने कहा कि यह स्मारक समाज की आन-बान और शान का प्रतीक है, जो प्रशासन और समाज के संयुक्त प्रयासों से जल्द पूर्ण होगा.
...
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 9:07 PM
July 6, 2026 7:28 PM
July 5, 2026 2:21 PM
July 5, 2026 11:56 AM
July 4, 2026 1:49 PM
July 4, 2026 1:07 PM
July 3, 2026 5:22 PM
July 3, 2026 3:20 PM
July 2, 2026 9:38 PM
July 2, 2026 1:31 PM
