[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गढ़वा ताहिर अंसारी लेवी-वसूली जैसे कार्यों में संलिप्त: भाजपा

ताहिर अंसारी लेवी-वसूली जैसे कार्यों में संलिप्त: भाजपा

0
ताहिर अंसारी लेवी-वसूली जैसे कार्यों में संलिप्त: भाजपा

श्री वंशीधर नगर. धुरकी विवाद को लेकर सियासी पारा लगातार चढ़ता जा रहा है. शनिवार को झामुमो नेता ताहिर अंसारी के बयान के बाद भाजपा नेताओं ने जोरदार पलटवार किया है. स्टेशन रोड स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा नेता मुकेश चौबे और लक्ष्मण राम ने ताहिर अंसारी पर कई आरोप लगाये. मुकेश चौबे ने निशाना साधते हुए कहा कि ताहिर अंसारी का इतिहास सबको पता है और वे लेवी वसूली जैसे कार्यों में संलिप्त रहे हैं, इसलिए उन्हें भाजपा या उसके कार्यकर्ताओं पर बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है. उन्होंने नगर पंचायत चुनाव का जिक्र करते हुए ताहिर पर हिंदू विरोधी मानसिकता का आरोप लगाया. उन्होंने धुरकी क्षेत्र में हो रहे अवैध बालू उत्खनन पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर कब तक इस अवैध कारोबार के कारण लोगों की जान जाती रहेगी. चौबे ने कहा कि बालू का उठाव रात में ही क्यों किया जाता है, दिन में क्यों नहीं? उन्होंने चेतावनी दी कि यदि रात में बालू का परिवहन जारी रहा तो भाजपा कार्यकर्ता नाकाबंदी करेंगे, साथ ही उन्होंने कहा कि जरूरतमंद ग्रामीणों को बालू लेने के लिए मुखिया और अनुमंडल पदाधिकारी से अनुमति लेनी चाहिये. लक्ष्मण राम ने भी ताहिर अंसारी पर हमला बोलते हुए कहा कि वे पुलिस के प्रवक्ता की तरह बयानबाजी कर रहे हैं और भानु प्रताप शाही पर बेवजह सवाल उठा रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि ताहिर अंसारी ने लाश का सौदा कर पैसे खाये हैं. लक्ष्मण राम ने कहा कि जहां ताहिर कुछ घटनाएं गिनाते हैं, वहीं भानु प्रताप शाही सैकड़ों लोगों की मदद कर चुके हैं और कई बार रक्तदान कर लोगों की जान बचायी है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel