[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गढ़वा विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक

विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक

0
विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक

कांडी. थाना प्रभारी मोहम्मद अशफाक आलम ने शनिवार को राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय कांडी में कार्यक्रम का आयोजन कर छात्रों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया. इस अवसर पर उन्होंने छात्राओं को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी और सड़क पर चलते समय सावधानी बरतने की अपील की. थाना प्रभारी ने बताया कि हेलमेट का उपयोग, क्रॉसिंग का पालन, सड़क पार करते समय दायें-बाये देखना व तेज गति से चलने वाले वाहनों से दूरी बनाये रखने की जरूरत है. उन्होंने छात्राओं से कहा कि वे स्वयं तो यातायात नियमों का पालन करें ही, साथ ही अपने परिवार और समाज को भी इसके प्रति जागरूक करें. कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने सड़क सुरक्षा से जुड़े प्रश्न पूछे, जिनका थाना प्रभारी ने सरल और सहज भाषा में उत्तर दिया. विद्यालय कर्मियों ने इस जागरूकता कार्यक्रम के लिए कांडी थाना प्रभारी का आभार व्यक्त किया और इसे छात्रा छात्राओं के लिए उपयोगी बताया. मौके प्रधानाध्यापक निरंजन साहू, वरिष्ठ शिक्षक राम प्रसाद पाठक, फिरोज सिद्दीकी आदि मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel