[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गढ़वा गढ़वा: अवैध बालू कारोबारियों पर प्रशासन का शिकंजा, एसडीएम ने पकड़ा बालू लदा ट्रैक्टर 

गढ़वा: अवैध बालू कारोबारियों पर प्रशासन का शिकंजा, एसडीएम ने पकड़ा बालू लदा ट्रैक्टर 

0
गढ़वा: अवैध बालू कारोबारियों पर प्रशासन का शिकंजा, एसडीएम ने पकड़ा बालू लदा ट्रैक्टर 
बरामद ट्रेक्टर

गढ़वा से अविनाश की रिपोर्ट

Garhwa News: झारखंड के गढ़वा जिले के उपायुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा के निर्देश पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) संजय कुमार ने अवैध बालू परिवहन के खिलाफ एक और कार्रवाई की है. इस विशेष अभियान के दौरान बेलचंपा निवासी सुजीत उपाध्याय के एक ट्रैक्टर को अवैध रूप से बालू ले जाते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया. इस कार्रवाई के बाद से प्रशासनिक हल्कों और अवैध बालू माफियाओं के बीच जबरदस्त चर्चाओं का बाजार गर्म है.

एसडीएम ने संभाली कमान 

चर्चा है कि बालू के अवैध कारोबार पर नकेल कसने के लिए टास्क फोर्स की बैठक बुलाई गई थी. बैठक के बाद उपायुक्त के कड़े निर्देश पर जिला खनन पदाधिकारी और गढ़वा पुलिस की टीम ने पूरी रात अलग-अलग इलाकों में ताबड़तोड़ छापेमारी की. लेकिन हैरानी की बात रही कि रात भर चली इस मैराथन छापेमारी का फलाफल ‘शून्य’ रहा और टीम को अवैध बालू में लिप्त एक भी ट्रैक्टर नहीं मिला.जब छापेमारी बेअसर साबित होने लगी, तो सुबह होते ही सदर एसडीएम संजय कुमार ने खुद कमान संभालने का फैसला किया. एसडीएम जैसे ही धरातल पर उतरे, उन्होंने महज 10 मिनट के भीतर अवैध बालू का परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर को धर दबोचा. एसडीएम की इस त्वरित और सटीक कार्रवाई की चर्चा अब पूरे प्रशासनिक महकमे में जोरों पर है. 

ट्रैक्टर को किया गया जब्त 

प्रशासनिक कार्रवाई की भनक लगते ही अवैध बालू परिवहन में संलिप्त अन्य वाहन चालकों में हड़कंप मच गया और वे वाहन लेकर भागने में सफल रहे. जांच के दौरान जब्त ट्रैक्टर पर मालिक की बजाय सिर्फ चालक मौजूद पाया गया. इसके बाद प्रशासन ने चालक सहित ट्रैक्टर को जब्त कर गढ़वा थाना को सुपुर्द कर दिया है, साथ ही जिला खनन पदाधिकारी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए सूचित किया गया है. 

मालिक पर पहले से दर्ज हैं कई मामले 

बताया गया कि मालिक सुजीत उपाध्याय का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है.उस पर पहले से ही अवैध खनन को लेकर कई मामले दर्ज हैं और निरोधक कार्रवाई भी की जा चुकी है. पहले भी उसके ट्रैक्टर पकड़े जा चुके हैं. प्रशासन के सामने दोबारा ऐसा अपराध न करने संबंधी ‘बॉन्ड’ भरने के बावजूद वह लगातार इस अवैध कारोबार को अंजाम दे रहा था. इस बार नियमों की धज्जियां उड़ाने पर उसके खिलाफ 129 बीएनएसएस के तहत ‘आदतन उल्लंघनकर्ता’ घोषित करते हुए गिरफ्तारी वारंट जारी करने की कार्रवाई की जा रही है. 

आगे भी जारी रहेगा अभियान 

सदर एसडीएम संजय कुमार ने  कहा कि जिले में अवैध खनन और बालू के अवैध परिवहन के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही हैं. इससे न केवल राजस्व की हानि हो रही है, बल्कि क्षेत्र में विधि-व्यवस्था (कानून व्यवस्था) की गंभीर समस्या भी उत्पन्न हो रही है. उन्होंने साफ चेतावनी दी कि इन अवैध कारोबारियों के खिलाफ प्रशासन का यह सख्त अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.

यह भी पढ़ें: जल जीवन मिशन 2.0 पर झारखंड और केंद्र के बीच समझौता, हेमंत सोरेन ने लंबित फंड जारी करने की उठाई मांग

यह भी पढ़ें: हजारीबाग आरटीए की नई सचिव बनीं सुजाता कुजूर, सड़क सुरक्षा और कानून अनुपालन पर रहेगा फोकस

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel