[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गढ़वा गढ़वा में सरस्वतिया नदी को बचाने की पहल, ‘कॉफी विद एसडीएम’ में होगा मंथन 

गढ़वा में सरस्वतिया नदी को बचाने की पहल, ‘कॉफी विद एसडीएम’ में होगा मंथन 

0
गढ़वा में सरस्वतिया नदी को बचाने की पहल, ‘कॉफी विद एसडीएम’ में होगा मंथन 
एसडीएम संजय कुमार

अविनाश की रिपोर्ट 

Garhwa News : झारखंड के गढ़वा जिले के एसडीएम संजय कुमार के साप्ताहिक संवाद कार्यक्रम “कॉफी विद एसडीएम” के तहत आज 27 मई (बुधवार) को एक विशेष बैठक होने जा रही है. अनुमंडल कार्यालय सभागार में पूर्वाह्न 11  बजे से आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में इस बार गढ़वा शहर की ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण सरस्वती (सरस्वतिया) नदी के किनारे रहने वाले बुद्धिजीवियों और सामाजिक रूप से सक्रिय लोगों को आमंत्रित किया गया है. इस विशेष संवाद का मुख्य उद्देश्य सरस्वतिया नदी को उसका पुराना गौरव लौटाना है. 

नदी संरक्षण और स्वच्छता पर लिए जाएंगे सुझाव

कार्यक्रम में नदी के संरक्षण और गहरीकरण,पूर्ण स्वच्छता सुनिश्चित करने, अतिक्रमण मुक्ति के अभियान में जनसहभागिता जोड़ने जैसे गंभीर विषयों पर स्थानीय लोगों के सीधे सुझाव, जमीनी अनुभव और फीडबैक लिए जाएंगे

नदी किनारे रहने वाले लोग जानते हैं वास्तविक दर्द: एसडीएम

बैठक के उद्देश्यों पर बात करते हुए एसडीएम संजय कुमार ने कहा कि सरस्वतिया नदी गढ़वा शहर की महत्वपूर्ण पहचान रही है. इसके संरक्षण के लिए केवल प्रशासनिक प्रयास काफी नहीं हैं, बल्कि जनसहयोग भी बेहद अनिवार्य है. एसडीएम ने कहा कि नदी के किनारे रहने वाले लोग उसकी वास्तविक स्थिति, रोजमर्रा की समस्याओं और अतिक्रमण से जुड़े विषयों को सबसे करीब से समझते हैं. इसलिए इस अभियान को अमलीजामा पहनाने में उनके सुझाव सबसे ज्यादा उपयोगी साबित होंगे. एसडीएम ने बताया कि आज के संवाद के दौरान उपस्थित नागरिकों से यह भी अनुरोध किया जाएगा कि वे नदी को प्रदूषण और अतिक्रमण से मुक्त रखने में अपना सक्रिय योगदान दें.साथ ही, समाज के अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने में ब्रांड एंबेसडर की भूमिका निभाएं. उन्होंने आमंत्रित सभी प्रबुद्ध जनों से निर्धारित समय पर उपस्थित होकर गढ़वा के इस विकास संवाद का हिस्सा बनने की अपील की है.

यह भी पढ़ें: CM हेमंत ने लॉन्च किया ‘आदिनिवास’ ऐप, बोले- आदिवासियों को एक सूत्र में जोड़ेगा ये डिजिटल प्लेटफॉर्म

यह भी पढ़ें: पेपर लीक विवाद पर भड़कीं झारखंड कांग्रेस, NTA की सभी 21 परीक्षाओं की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel