[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गढ़वा चार पारा शिक्षकों के भरोसे है रंका बुनियादी विद्यालय

चार पारा शिक्षकों के भरोसे है रंका बुनियादी विद्यालय

0
चार पारा शिक्षकों के भरोसे है रंका बुनियादी विद्यालय
गढ़‍वा

रंका थाना मोड़ स्थित राजकीय बुनियादी विद्यालय चार सहायक अध्यापक (पारा) शिक्षक के भरोसे चल रहा है. इस विद्यालय में वर्ग एक से आठवीं कक्षा तक की पढ़ाई होती है. इस विद्यालय में कुल 319 बच्चे पढ़ते हैं. शिक्षकों की कमी के कारण बच्चों की पढ़ाई भगवान भरोसे चल रही है. विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक रामेश्वर पाल की वर्ष 2022 में हुई सेवानिवृत्ति के बाद इस विद्यालय में मात्र चार पारा शिक्षक ही बच गये हैं. इन्हीं पारा शिक्षकों के भरोसे बच्चों की पढ़ाई होती है. वर्ष 1980-90 के दशक में इस बुनियादी विद्यालय में बहुत अच्छी पढ़ाई होती थी. यहां दूर-दराज से बच्चे पढ़ने आते थे. कुल 7.62 एकड़ परिसर वाले विद्यालय अब मात्र एक एकड़ भूमि में सिमट कर रह गया है. पिछले 20 वर्षों से इस विद्यालय में बुनियादी शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हुई है.

बच्चों को सही शिक्षा देने का प्रयास होता है : प्रधान सहायक

इस संबंध में पूछे जाने पर प्रधान सहायक अध्यापक दीपक कुमार ने कहा कि विद्यालय में शिक्षकों की कमी है. फिर भी बच्चों को गुणवत्ता युक्त शिक्षा देने का प्रयास कर रहे हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel