पांच घंटे बिजली रहेगी बाधित

पांच घंटे बिजली रहेगी बाधित

By Akarsh Aniket | February 26, 2026 8:37 PM

गढ़वा. विद्युत विभाग के कनीय अभियंता कमल कुमार ने बताया कि शुक्रवार को गढ़वा में पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. उन्होंने बताया कि कुंडी, डंडा व तिलदाग पावर हाउस के सभी फीडरों में आवश्यक मेंटेनेंस व तकनीकी सुधार कार्य किया जायेगा. इसके कारण शुक्रवार को सुबह 11 से शाम चार बजे तक संबंधित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से बाधित रहेगी. उन्होंने बताया कि यह कार्य आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है, ताकि भविष्य में उपभोक्ताओं को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध करायी जा सके.