[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गढ़वा पीएम नरेंद्र मोदी आज गढ़वा में

पीएम नरेंद्र मोदी आज गढ़वा में

0
पीएम नरेंद्र मोदी आज गढ़वा में

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को गढ़वा पहुंच रहे हैं. वह गढ़वा प्रखंड के चेतना गांव में श्रीकृष्ण गौशाला मैदान में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. पीएम के कार्यक्रम को लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रविवार को गढ़वा प्रखंड के चेतना स्थित कार्यक्रम स्थल पूरी तरह से छावनी में तब्दील दिखा. एसपीजी समेत विभिन्न सुरक्षा घेरे में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गयी है. सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक न हो, इसे लेकर विभिन्न सुरक्षा बलों से जुड़े पदाधिकारी रविवार को जांच व मुआयना करते दिखे. कार्यक्रम को लेकर उपायुक्त शेखर जमुआर, पुलिस अधीक्षक दीपक पांडेय समेत अन्य पदाधिकारियों ने भी तैयारी का जायजा लिया. सभास्थल के बगल में हेलीपैड का निर्माण किया गया है. इसकी पुख्ता तैयारी को लेकर सुरक्षा एजेंसी व प्रशासनिक पदाधिकारी मुस्तैद दिखे. कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश करनेवाले लोगों को मेटल डिटेक्टर से होकर गुजरना होगा. मंच का निर्माण डी-एरिया में किया गया है. मंच पर सिर्फ चिह्नित व सूची में शामिल लोग ही जा पायेंगे. जबकि डी-एरिया के बाहर पत्रकारों, वीआइपी एवं आम लोगों के लिए अलग-अलग स्थान निर्धारित किया गया है.

आठ फीट ऊंचा बनाया गया है मंच

पीएम के कार्यक्रम को लेकर आठ फीट ऊंचा मंच का निर्माण किया गया है. यह 58 गुणा 56 फीट का है. लोगों के बैठने के लिए तीन पंडाल बनाये गये हैं. साथ ही छह अस्थायी शौचालय का भी निर्माण किया गया है. मुख्य पंडाल 430 गुणा 100 फीट का है. जबकि इसके लेफ्ट व राइट में भी 297 गुणा 100 फीट के दो पंडाल बनाये गये हैं. इसमें 30 हजार लोगों के बैठने के लिए कुर्सी लगायी गयी है. कार्यक्रम को लेकर करीब 15 एकड़ भूमि अधिग्रहित की गयी है.

सुबह 11.20 बजे गढ़वा पहुंचेगे प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गया एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर से सुबह 11.20 बजे गढ़वा पहुंचेंगे. कार्यक्रम स्थल के बगल में बनाये गये हेलीपैड पर पीएम का हैलीकॉप्टर उतरेगा. प्रधानमंत्री 11.30 बजे से 12.15 तक चेतना स्थित चुनावी सभा को संबाेधित करेंगे. दोपहर 12.25 बजे वह गढ़वा से वापस गया लौट जायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel