[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गढ़वा जिले के आठ धान क्रय केंद्रों पर धान की खरीद 15 दिसंबर से

जिले के आठ धान क्रय केंद्रों पर धान की खरीद 15 दिसंबर से

0
जिले के आठ धान क्रय केंद्रों पर धान की खरीद 15 दिसंबर से

गढ़वा. गढ़वा जिले में इस वर्ष धान का बंपर उत्पादन हुआ है. इस वजह से किसान बेसब्री से धान क्रय केंद्र खुलने का इंतजार कर रहे हैं. सरकार की घोषणा के अनुसार 15 दिसंबर से गढ़वा जिले में पैक्स के माध्यम से धान की खरीद शुरू होगी, जो 31 मार्च 2025 तक चलेगी. इस बार केंद्र सरकार ने साधारण धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2300 रु प्रति क्विंटल तय किया गया है. इसमें राज्य सरकार की ओर से 100 रु प्रति क्विंटल बोनस दिया जायेगा. इस प्रकार प्रति क्विंटल 2400 रु की दर से किसानों से धान की खरीद की जायेगी. गत दिनों जिला प्रशासन की बैठक में लिये गये निर्णय के आलोक में चयनित 52 धान क्रय केंद्रों में से आठ पर 15 दिसंबर को एक साथ खरीद प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया है. यहां होगी खरीद : 15 दिसंबर से जिन आठ केंद्रों में धान खरीदा जायेगा, उनमें गढ़वा प्रखंड का कल्याणपुर, भंडरिया का करचाली, खरौंधी का सिसरी, चिनिया का बिलैतीखैर, डंडई का लवाही कला, मझिआंव का रामपुर, नगर उंटारी का पिपरडीह तथा रमना का कर्णपुरा पैक्स शामिल है. शेष क्रय केंद्र इसके बाद खोले जायेंगे. जिले में 12,384 किसान निबंधित, दो लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य : कृषि विभाग के आंकड़े के अनुसार गढ़वा जिले के 55 हजार हेक्टेयर भूमि पर धान की उपज होती है. इस बार 90 प्रतिशत से ज्यादा जमीन पर धान की रोपाई की गयी थी. जिला प्रशासन ने इस साल गढ़वा जिले के किसानों से दो लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य तय किया है. लेकिन जानकारों का मानना है कि इस बार इस लक्ष्य से ज्यादा धान की खरीद होगी. गढ़वा जिले में 12,384 किसान निबंधित हैं. सभी को एसएमएस के माध्यम से धान पैक्स तक लाने से संबंधित तिथि की सूचना दी जायेगी. 15 दिन के अंदर 50 प्रतिशत राशि का भुगतान : बताया गया कि पैक्स में धान पहुंचाने के 15 दिन के अंदर 50 प्रतिशत राशि का भुगतान किसानों को कर दिया जायेगा. जबकि शेष 50 प्रतिशत राशि का भुगतान किसानों को मीलर (राइस मिल) द्वारा धान का उठाव करने के बाद किया जायेगा. बोनस का भुगतान इस राशि का भुगतान होने के बाद किया जायेगा. धान उठाव के लिए जिला प्रशासन की ओर से रांची के थीसा कंपनी राइस मील तथा आरडीएस पलामू का चयन किया गया है. इन 52 क्रय केंद्रों में होगी धान की खरीद गढ़वा जिले के जिन पैक्स का चयन धान क्रय केंद्र खोलने के लिए किया गया है, उनमें कांडी प्रखंड का पतीला पैक्स, गाड़ा खूर्द पैक्स, खरौंधा पैक्स, डुमरसोता पैक्स, केतार प्रखंड का परसोडीह व लोहरगाड़ा पैक्स, भवनाथपुर का सिंदुरिया व मकरी पैक्स, खरौंधी प्रखंड का खरौंधी, सिसरी व अमरोरा पैक्स व सोना सोबरन एफपीओ, भंडरिया का करचाली पैक्स व भंडरिया पैक्स, बड़गड़ प्रखंड का बड़गड़ पैक्स, धुरकी प्रखंड का धुरकी व खुटिया पैक्स व धुरकी व्यापार मंडल, नगर उंटारी प्रखंड का हलिवंता व पीपरडीह पैक्स, नगर उंटारी व्यापार मंडल, रमकंडा प्रखंड का रमकंडा व रक्सी पैक्स, मेराल प्रखंड का गेरूआ, गोंदा, तेनार, विकताम, अरंगी पैक्स व मेराल व्यापार मंडल, डंडई प्रखंड का पचौर, सोनेहारा व लवाही कला पैक्स तथा डंडई ऑयल सीड्स एफपीओ, रंका प्रखंड का सेवाडीह, भौंरी व रंका पैक्स, मझिआंव प्रखंड का रामपुर पैक्स एवं मझिआंव एफपीओ, चिनिया प्रखंड का डोल व बिलैतीखैर पैक्स, गढ़वा प्रखंड का दुबे मरहटिया, छतरपुर, कल्याणपुर, चिरौंजिया पैक्स तथा ग्रो एग्रो नेचुरल फूड एफपीओ, बरडीहा प्रखंड का सलगा पैक्स, सुखनदी पैक्स, रमना प्रखंड का कर्णपुरा व रमना पैक्स, डंडा प्रखंड का डंडा पैक्स, विशुनपुरा प्रखंड का सरांग पैक्स तथा सगमा प्रखंड का सखी एफपीओ शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel