[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गढ़वा जन मुद्दों की लड़ाई लड़नेवाला ही बनेगा जिलाध्यक्ष : राजेश ठाकुर

जन मुद्दों की लड़ाई लड़नेवाला ही बनेगा जिलाध्यक्ष : राजेश ठाकुर

0
जन मुद्दों की लड़ाई लड़नेवाला ही बनेगा जिलाध्यक्ष : राजेश ठाकुर

संगठन सृजन अभियान के तहत पांच दिवसीय कार्यक्रम का किया गया समापन

प्रतिनिधि, गढ़वा

कांग्रेस की ओर से गढ़वा जिले में चलाये जा रहे संगठन सृजन अभियान के तहत पांच दिवसीय दौरे पर गढ़वा पहुंची पर्यवेक्षक सह महाराष्ट्र सरकार की पूर्व मंत्री यशोमती ठाकुर सोमवार को लौट गयी. इन पांच दिनों में गढ़वा जिले में कांग्रेस पार्टी को फिर से मजबूत करने के लिए श्री ठाकुर ने विभिन्न प्रखंडों में जाकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. इस दौरान मुख्य रूप से कांग्रेस के नये जिलाध्यक्ष पद के चयन के लिए मंथन किया गया है. मंगलवार को परिसदन गढ़वा में आयोजित पत्रकार वार्ता में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि संगठन सृजन अभियान के तहत अंतिम पायदान पर बैठे कार्यकर्ताओं से मुलाकात की गयी है और जिलाध्यक्ष पद के लिए उनका मंतव्य लिया गया है. उन्होंने कहा कि अब वैसे ही कार्यकर्ताओं को संगठन में तरजीह दी जायेगी, जो जन मुद्दों को लेकर लड़ाई लड़ता हो और संगठन में अपना समय देता हो. कांग्रेस के नीति व सिद्दांतों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता रखता हो. इसमें कार्यकर्ताओं की पसंद का भी सम्मान किया जायेगा. उन्होंने कहा कि राहुलजी की सोच है कि संगठन का अध्यक्ष ऐसा व्यक्ति हो, जिसमें निर्णय लेने की क्षमता हो. उन्होंने कहा कि यह समय गठबंधन का चल रहा है. कभी भवनाथपुर व विश्रामपुर विधानसभा सीट कांग्रेस की थी, आज गठबंधन के दूसरे सहयोगियों के पास चली गयी है. लेकिन कल भी कांग्रेस की हो सकती है. जैसे छतरपुर विधानसभा क्षेत्र राजद के पास थी, लेकिन अब कांग्रेस के पास है. उन्होंने कहा कि गठबंधन को बड़ा करने में सबको त्याग करना पड़ता है. उन्होंने कहा कि आनेवाले समय में वे सभी मजबूती के साथ सभी विधानसभा क्षेत्र में अपनी तैयारी रखेंगे, इसमें गढ़वा विधानसभा क्षेत्र भी शामिल है.जिलाध्यक्ष के लिये 10 लोगों ने जतायी दावेदारी

इधर इस मौके पर बताया गया कि 10 लोगों ने जिलाध्यक्ष पद के लिए आवेदन दिया था. बताया गया कि इसमें से छह लोगों का नाम शॉटलिस्ट कर केंद्रीय कमेटी को प्रेषित किया गया है. जिन्होंने आवेदन दिया है उनमें वर्तमान जिलाध्यक्ष ओबैदुल्लाह हक अंसारी, कांग्रेस के जिला महासचिव सुशील चौबे, प्रदेश सचिव प्रभात कुमार दूबे, प्रदेश सचिव श्रीकांत तिवारी, वरिष्ठ कांग्रेसी परमानंद पांडेय, अमृत शुक्ला, जिला प्रवक्ता राहुल दुबे, जिला महासचिव ओमप्रकाश चौबे, उमेश त्रिपाठी आदि का नाम शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel