[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गढ़वा वास्तविक किसनों को ही मिले केसीसी योजना का लाभ: बीडीओ

वास्तविक किसनों को ही मिले केसीसी योजना का लाभ: बीडीओ

0
वास्तविक किसनों को ही मिले केसीसी योजना का लाभ: बीडीओ

प्रतिनिधि, कांडी प्रखंड कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी राकेश सहाय की अध्यक्षता में कृषि ऋण (केसीसी) एवं कृषि बीमा को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. बैठक में बैंक के एलडीएम सत्यदेव रंजन व कांडी प्रखंड मुख्यालय के तीनों सखा प्रबंधक उपस्थित थे. बैठक में मुख्य रूप से किसानों को कृषि ऋण एवं कृषि बीमा का अधिक से अधिक लाभ दिलाने पर चर्चा की गयी. एलडीएम सत्यदेव रंजन ने बताया कि वर्ष 2026-27 में कृषि लोन वितरण में तेजी लाने व किसानों को बिना किसी परेशानी के लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह बैठक की गयी. उन्होंने कहा कि कई बार आवेदनकर्ताओं का सिबिल स्कोर सही नहीं होने या दस्तावेजों में कमी रहने के कारण आवेदन लंबित रह जाते हैं, इसी वजह से लोगों को भ्रम हो जाता है कि उनके आवेदन को नजरअंदाज कर दिया गया है, जबकि ऐसा नहीं है. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी किसान का आवेदन जानबूझकर नहीं फेंका जाता. दस्तावेजों की कमी या तकनीकी कारणों से प्रक्रिया अधूरी रह जाती है. वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश सहाय ने कहा कि वास्तविक किसानों तक ही किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) योजना का लाभ पहुंचना चाहिये. उन्होंने फील्ड अधिकारियों की कार्यशैली पर भी नाराजगी जताते हुए कहा कि कई मामलों में सही तरीके से फॉर्म जनरेट नहीं किये जाते, जिससे किसानों को लाभ नहीं मिल पाता, खासकर कांडी क्षेत्र में कार्यप्रणाली को लेकर उन्होंने असंतोष व्यक्त किया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel