[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गढ़वा नियमित पेट्रोलिंग व आभूषण दुकानों के विशेष निगरानी करें पदाधिकारी : एसपी

नियमित पेट्रोलिंग व आभूषण दुकानों के विशेष निगरानी करें पदाधिकारी : एसपी

0
नियमित पेट्रोलिंग व आभूषण दुकानों के विशेष निगरानी करें पदाधिकारी : एसपी

अपराध नियंत्रण व सुरक्षा को लेकर एसपी ने रंका में की समीक्षा बैठक प्रतिनिधि, गढ़वा/रंका गढ़वा पुलिस अधीक्षक अमन कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को रंका स्थित बायो डायवर्सिटी पार्क में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन हुआ. बैठक में जिले की कानून व्यवस्था, लंबित कांडों के निष्पादन और आगामी नगर निगम चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी. बैठक के बाद सामूहिक पिकनिक भोज का भी आयोजन हुआ. गोष्ठी की शुरुआत में एसपी ने चोरी की घटनाओं, विशेषकर आभूषण दुकानों की सुरक्षा पर चिंता व्यक्त की. उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि आभूषण दुकानों के आसपास नियमित पेट्रोलिंग और विशेष निगरानी रखी जाये और स्थानीय व्यवसायियों के साथ नियमित अंतराल पर सुरक्षा ऑडिट मीटिंग आयोजित की जाये. साथ ही एसपी ने घटना स्थल से अनिवार्य रूप से फिंगर प्रिंट लेने का निर्देश दिया. एसपी ने गढ़वा और मेराल थाना क्षेत्र में हुई तार चोरी की घटनाओं का जल्द उद्भेदन करने का सख्त निर्देश दिया. वही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए एसपी अमन कुमार सभी थाना प्रभारियों को ब्लैक स्पॉट को चिह्नित करने और जागरूकता अभियान चलाने निर्देश दिया. हिट एंड रन मामलों और एसी/एसटी कांडों में पीड़ितों को मुआवजा दिलाने के लिए ससमय प्रस्ताव भेजने का भी निर्देश दिया गया. इस दौरान सराहनीय काम करने वाले अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. जिनमें सत्येंद्र नारायण सिंह (एसडीपीओ, श्री बंशीधर नगर), चिरंजीव मंडल (प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक, गढ़वा), अनिमेष शांतिकारी (थाना प्रभारी, डंडई), उपेंद्र कुमार (थाना प्रभारी, नगर ऊंटारी), अमित प्रशांत (पुलिस अवर निरीक्षक, श्री वंशीधर नगर) शामिल हैं. पोर्टल पर अनिवार्य रूप से करें इ-साक्ष्यों की इंट्री एसपी अमन कुमार ने कहा कि अब पेट्रोलिंग पार्टी की निगरानी क्यूआर कोड के माध्यम से की जायेगी. उन्होंने सभी अनुसंधानकर्ताओं को कांडों के ई-साक्ष्य की इंट्री पोर्टल पर अनिवार्य रूप से करने का निर्देश दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel