[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गढ़वा विद्यालयों के संचालन में कोताही बर्दाश्त नहीं: बीपीओ

विद्यालयों के संचालन में कोताही बर्दाश्त नहीं: बीपीओ

0
विद्यालयों के संचालन में कोताही बर्दाश्त नहीं: बीपीओ

कांडी. प्रखंड संसाधन केंद्र में गुरुवार को मासिक गुरुगोष्ठी का आयोजन किया गया. बैठक की अध्यक्षता बीपीओ रवींद्र कुमार मेहता ने की. इस दौरान शिक्षकों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये गये. बीपीओ ने कहा कि विद्यालय निरीक्षण के दौरान यह पाया जा रहा है कि कुछ शिक्षक उपस्थिति दर्ज कर घर चले जाते हैं. उन्होंने ऐसे शिक्षकों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी. उन्होंने निर्देश दिया कि प्रखंड के सभी विद्यालयों में सुबह 9:15 बजे तक प्रार्थना सभा अनिवार्य रूप से पूरी कर ली जाये और विद्यालयों का समय पर संचालन सुनिश्चित किया जाये. इसमें कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. डहर एप के माध्यम से शिशु गणना शुरू नहीं करने वाले चार विद्यालयों को इसे जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया. छात्रवृत्ति के लिए ई-कल्याण पोर्टल तथा प्रोजेक्ट रेल परीक्षा की प्रविष्टि ई-विद्यावाहिनी पोर्टल पर करने को कहा गया. सावित्रीबाई फुले योजना के लंबित आवेदन भी शीघ्र जमा करने का निर्देश दिया गया. बीपीओ ने वर्ग 1 और 2 के लिए एफएलएन कार्यक्रम शत-प्रतिशत लागू करने तथा कक्षाओं को प्रिंट-समृद्ध बनाने पर जोर दिया. वहीं एमडीएम प्रभारी रामाकांत तिवारी ने चावल तौलकर ही प्राप्त करने और स्टॉक माइनस में नहीं रखने का निर्देश दिया. बैठक में बीआरपी, सीआरपी, एमआईएस प्रभारी सहित कई शिक्षक उपस्थित थे. बैठक में बीआरपी सुनील कुमार,लेखापाल राकेश रौशन तिर्की ,सीआरपी धर्मेन्द्र कुमार दुबे,प्रभु राम,अरुण कुमार,मनोहर चौबे ,एमआईएस प्रभारी मनीष कुमार सहित प्रखण्ड के कई शिक्षक उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel