[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गढ़वा गढ़वा में नौतपा का असर बढ़ा, हीट वेव को लेकर ऑरेंज अलर्ट

गढ़वा में नौतपा का असर बढ़ा, हीट वेव को लेकर ऑरेंज अलर्ट

0
गढ़वा में नौतपा का असर बढ़ा, हीट वेव को लेकर ऑरेंज अलर्ट

पीयूष तिवारी, गढ़वा गढ़वा जिले में नौतपा का असर तेज हो गया है. जिले में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है. 25 मई से शुरू हुआ नौतपा दो जून तक रहेगा. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने पर नौतपा की शुरुआत होती है. इस दौरान गर्मी अपने चरम पर रहती है. गढ़वा में पिछले एक सप्ताह से अधिकत तापमान तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के है. आने वाले दिनों में तापमान में एक-दो डिग्री और बढ़ोतरी की संभावना जतायी गयी है. झारखंड मौसम केंद्र और कृषि विज्ञान केंद्र गढ़वा की ओर से जिले में हीट वेव को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. भीषण गर्मी के कारण दोपहर के समय सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम हो गयी है. किसानों और आम लोगों के लिए एडवाइजरी जारी कृषि विज्ञान केंद्र गढ़वा ने किसानों, पशुपालकों और आम लोगों के लिए विशेष सलाह जारी की है. लोगों से आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलने और लू से बचाव के उपाय अपनाने को कहा गया है. धूप में निकलते समय छाता या सूती गमछा उपयोग करने की सलाह दी गयी है. महत्वपूर्ण सुझाव – किसानों को सुबह और शाम के समय सिंचाई करने व खेतों में नमी बनाये रखने के लिए सूखी घास, पुआल, धान की भूसी या फसल अवशेष की मोटी परत बिछाने की सलाह दी गयी है. – पशुपालकों को पशुओं को छायादार स्थान पर रखने, साफ और ठंडा पानी पिलाने व भोजन में नमक की मात्रा बढ़ाने की सलाह दी गयी है. जिले में तापमान का पूर्वानुमान दिन अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान 26 मई 45 28 27 मई 44 27 28 मई 40 27 29 मई 40 26

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel