[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गढ़वा बाबा साहेब मैदान की चहारदीवारी व पार्क का होगा निर्माण

बाबा साहेब मैदान की चहारदीवारी व पार्क का होगा निर्माण

0
बाबा साहेब मैदान की चहारदीवारी व पार्क का होगा निर्माण

श्री बंशीधर नगर.

जीबोध क्लब महदेइया के तत्वावधान में गुरुवार की शाम संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीम राव आंबेडकर की 134 वां जयंती समारोह का आयोजन किया गया. विधायक अनंत प्रताप देव व झामुमो नेता ताहिर अंसारी सहित अन्य ने डॉ आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इसके बाद जयंती समारोह व सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक, श्री अंसारी, पूर्व चेयरमैन शिवधारी राम, कांग्रेस नेता माणिक राम, झामुमो नेत्री किरण देवी ने किया. मौके पर विधायक ने कहा कि डॉ आंबेडकर हम सबों के प्रेरणा स्त्रोत हैं. बाबा साहब एक विचारधारा हैं, जो पीढ़ियों को सामाजिक न्याय, समानता और सवैधानिक मूल्यों की सीख देते हैं.

बाबा साहेब ने दिये तीन मूल मंत्र : उन्होंने कहा कि महदेइया स्थित इस बाबा साहेब मैदान की चहारदीवारी के साथ-साथ पार्क का भी निर्माण कराया जायेगा, ताकि यह स्थान आकर्षण का केंद्र बने. उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने तीन मूल मंत्र दिये हैं शिक्षित हो, संगठित हो और संघर्ष करो. उनके इन विचारों को हम सबको आत्मसात करने की जरूरत है. वहीं ताहिर अंसारी ने कहा कि शिक्षा के बिना समाज को आगे नहीं बढ़ाया जा सकता है. हमें बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात करते हुए सामाजिक समरसता, समानता और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लेना चाहिए. इन्होंने भी किया संबोधित : समारोह को भाजपा नेता शिवधारी राम, झामुमो जिलाध्यक्ष शंभू राम, झामुमो नेत्री किरण देवी, झामुमो के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अमर राम, प्रखंड अध्यक्ष अमरनाथ पांडेय, कांग्रेस नेता माणिक राम, पूर्व मुखिया राकेश चौबे, लल्लू राम, राजकुमार यादव, राजनारायण व शंभू राम सहित अन्य ने भी संबोधित किया. इसके बाद विकास तूफान व भोजपुरी गायिका जयमाला रानी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित श्रोताओं को खूब झुमाया.

उपस्थित लोग : मौके पर झामुमो जिला उपाध्यक्ष श्रवण सिंह खरवार, मुखिया प्रतिनिधि राकेश चौबे, लल्लू राम, अमर राम, जितेंद्र राम, राजनाथ राम, युवा समाजसेवी महमूद आलम सीनियर, राजकुमार राम, शोएब आलम, सुदेश्वर राम, जीबोध क्लब के अध्यक्ष राजकुमार राम, सचिव आशीष कुमार, कोषाध्यक्ष अजित कुमार, राजू कुमार, कर्मवीर रंजन, धर्मेन्द्र राम व रंजीत कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel