[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गढ़वा इलाज के अभाव में महादलित महिला की मौत, चंदा जुटाकर कराया गया अंतिम संस्कार

इलाज के अभाव में महादलित महिला की मौत, चंदा जुटाकर कराया गया अंतिम संस्कार

0
इलाज के अभाव में महादलित महिला की मौत, चंदा जुटाकर कराया गया अंतिम संस्कार

प्रतिनिधि, मेराल विकास के दावों के बीच मेराल प्रखंड की पूर्वी पंचायत स्थित खेरवार टोला से एक मार्मिक मामला सामने आया है. यहां रहने वाली 63 वर्षीय पार्वती मुसहर की रविवार दोपहर इलाज और बुनियादी सुविधाओं के अभाव में मौत हो गयी. परिजनों के अनुसार, पार्वती लंबे समय से बीमार थीं, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण उनका समुचित इलाज नहीं हो सका. समय पर स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिलने से उनकी हालत लगातार बिगड़ती गयी और अंततः उन्होंने दम तोड़ दिया. पार्वती मुसहर के निधन के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति इतनी कमजोर थी कि अंतिम संस्कार के लिए भी परिजनों के पास पर्याप्त पैसे नहीं थे. सूचना मिलने पर स्थानीय समाजसेवी और पंचायत प्रशासन आगे आये. समाजसेवी देवव्रत मेहता, देव कुमार राम, विनेश मेहता, दिनेश महतो, विनोद चौधरी तथा पंचायत सचिव राधा कुमारी ने आर्थिक सहयोग किया. सभी के सामूहिक प्रयास और चंदे से पार्वती मुसहर का विधिवत अंतिम संस्कार कराया गया. प्रशासन के प्रति ग्रमीणों ने जतायी नाराजगी घटना के बाद ग्रामीणों में प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के प्रति नाराजगी है. उन्होंने जिला प्रशासन से खेरवार टोला के सभी पात्र परिवारों को पीएम आवास योजना का लाभ देने, राशन कार्ड उपलब्ध कराने, बिजली और स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा नियमित स्वास्थ्य शिविर लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी अन्य जरूरतमंद परिवार को ऐसी स्थिति का सामना न करना पड़े.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel