[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गढ़वा 20 दिनों से बिजली आपूर्ति ठप रहने पर किया कांडी ग्रिड का घेराव

20 दिनों से बिजली आपूर्ति ठप रहने पर किया कांडी ग्रिड का घेराव

0
20 दिनों से बिजली आपूर्ति ठप रहने पर किया कांडी ग्रिड का घेराव

प्रतिनिधि, कांडी प्रखंड के सरकोनी गांव के अमस्था टोला और कर्मा गांव के सैकड़ों विद्युत उपभोक्ताओं ने मंगलवार को लगातार बाधित बिजली आपूर्ति के खिलाफ कांडी बिजली ग्रिड पहुंचकर विभागीय कर्मचारियों का घेराव किया. ग्रामीणों का नेतृत्व युवा समाजसेवी रजनीश रंजन दुबे और विकास दुबे ने किया. ग्रामीणों ने बताया कि दोनों गांवों में पिछले करीब 20 दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है. कई बार अधिकारियों और कर्मचारियों को लिखित व मौखिक शिकायत देने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया. ग्रामीणों के अनुसार ट्रांसफार्मर खराब होने और एलटी तार क्षतिग्रस्त होने से बिजली आपूर्ति बाधित है. इससे पेयजल, बच्चों की पढ़ाई, मोबाइल चार्जिंग और दैनिक कार्यों में भारी परेशानी हो रही है. घेराव के दौरान विकास दुबे ने विभाग के जिला स्तरीय अधिकारियों से दूरभाष पर बातचीत कर जल्द समाधान की मांग की. इसके बाद कनीय अभियंता कमल कुमार ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि खराब एलटी तार बदलने का कार्य शुरू कर दिया गया है तथा एक दिन के भीतर नया ट्रांसफार्मर भी लगा दिया जायेगा. आश्वासन के बाद ग्रामीण शांतिपूर्वक लौट गये, लेकिन उन्होंने चेतावनी दी कि समय पर बिजली बहाल नहीं होने पर बड़ा आंदोलन किया जायेगा. विकास दुबे ने कहा कि यदि दो दिनों के भीतर बिजली आपूर्ति सामान्य नहीं हुई तो ग्रामीणों के साथ चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जायेगा. इस मौके पर प्रखंड प्रमुख सत्येंद्र पांडेय, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि अनुप राम, कांडी मुखिया विजय राम, नरेश प्रजापति, बाबू तिवारी, हरिहर मेहता, महेंद्र मेहता, सतेंद्र प्रजापति, वीरेंद्र प्रजापति, राजेश्वर मेहता, लालू सिंह, देवेंद्र प्रजापति सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. ग्रामीणों को उम्मीद है कि नया ट्रांसफार्मर लगने और एलटी तार बदलने के बाद जल्द बिजली आपूर्ति सामान्य हो जायेगी

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel