शतचंडी महायज्ञ को लेकर 551 कलशों के साथ निकाली कलशयात्रा

शतचंडी महायज्ञ को लेकर 551 कलशों के साथ निकाली कलशयात्रा

By Akarsh Aniket | April 19, 2026 9:10 PM

मझिआंव. मझिआंव नगर पंचायत के बकोइया गांव के सिद्धिदात्री मंदिर में मां भगवती की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर आयोजित शतचंडी महायज्ञ को लेकर रविवार को 551 कलशों के साथ कलशयात्रा निकाली गयी. इसका नेतृत्व राधा कृष्ण मंदिर के पुजारी श्रीश्री 1008 श्री बाबा केशव नारायण दास ने किया. कलशयात्रा यज्ञ परिसर से निकलकर मझिआंव मेन रोड होते हुए आगे बढ़ी. इस दौरान श्रद्धालुओं की भक्ति गीतों की गूंज और जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा. श्रद्धालुओं ने राधा कृष्ण मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. इसके बाद यह यात्रा कोयल नदी के बैलगाड़ी घाट पहुंची, जहां विद्वान पंडित नरेंद्र पाठक, राम रंजन मिश्रा, योगेंद्र पाठक व कमलेश ओझा के मंत्रोच्चारण के बीच कलशों में पवित्र जल भरा गया. वैदिक मंत्रों की ध्वनि और श्रद्धालुओं की आस्था ने इस क्षण को और भी दिव्य बना दिया. पवित्र जल को पुनः यज्ञ मंडप में स्थापित किया गया. इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा देवी, वार्ड सदस्य गीता देवी, यज्ञ के आचार्य रमाकांत पाठक, आशा पाठक, भगवान दत्त तिवारी, अनंत तिवारी आदि उपस्थित थे.