जेएलकेएम ने दौलत सोनी को दिया समर्थन

जेएलकेएम ने दौलत सोनी को दिया समर्थन

By Akarsh Aniket | February 4, 2026 9:29 PM

गढ़वा. नगर परिषद चुनाव में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने नगर परिषद अध्यक्ष पद के उम्मीदवार आशीष कुमार सोनी उर्फ दौलत सोनी को समर्थन दिया है. बुधवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला अध्यक्ष विकास कुमार के नेतृत्व में दौलत सोनी के टंडवा घर पहुंचकर समर्थन देने की घोषणा की. मौके पर जिला उपाध्यक्ष वीर कुमार चौरसिया, छोटू पासवान, प्रखंड अध्यक्ष राजीव कुशवाहा नारद पाल, राज कुमार पासवान आदि उपस्थित थे.