[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गढ़वा जंगीपुर गोलीकांड: साली की तस्वीर सोशल मीडिया पर किया वायरल तो मार दी गोली, आरोपी गिरफ्तार

जंगीपुर गोलीकांड: साली की तस्वीर सोशल मीडिया पर किया वायरल तो मार दी गोली, आरोपी गिरफ्तार

0
जंगीपुर गोलीकांड: साली की तस्वीर सोशल मीडिया पर किया वायरल तो मार दी गोली, आरोपी गिरफ्तार
गढ़वा के जंगीपुर गोलीकांड का पुलिस किया खुलासा. प्रतीकात्मक फोटो

श्री वंशीधर नगर से गौरव पांडेय की रिपोर्ट

Garhwa News: झारखंड के गढ़वा जिले के श्री वंशीधर नगर थाना क्षेत्र के जंगीपुर गांव में हुए चर्चित गोलीकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी 26 वर्षीय सकेंद्र उरांव को गिरफ्तार कर लिया है. उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक देशी कट्टा और एक खाली खोखा भी बरामद किया गया है. गिरफ्तार आरोपी गढ़वा थाना क्षेत्र के गुरदी गांव का निवासी है. इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) सत्येंद्र नारायण सिंह ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान विस्तृत जानकारी दी.

सोशल मीडिया विवाद बना गोलीकांड की वजह

पुलिस जांच में सामने आया है कि पूरी घटना सोशल मीडिया पर एक युवती की तस्वीर वायरल करने को लेकर उपजे विवाद का परिणाम थी. युवती आरोपी सकेंद्र उरांव की साली बताई जा रही है. एसडीपीओ ने बताया कि आरोपी ने अपनी साली की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी थी. जब इस बात की जानकारी गोविंद उरांव को हुई तो उसने इसका विरोध किया और आरोपी को भविष्य में ऐसा नहीं करने की चेतावनी दी. इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद और तनाव लगातार बढ़ता गया.

शादी समारोह में हुई थी फायरिंग

घटनाक्रम की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि 27 मई की रात जंगीपुर गांव में एक शादी समारोह के दौरान यह वारदात हुई थी. बारात के माहौल के बीच अज्ञात अपराधियों ने गोविंद उरांव को गोली मार दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई थी. घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. अगले दिन 28 मई को गोविंद उरांव के फर्द बयान के आधार पर श्री बंशीधर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई.

एसपी के निर्देश पर बनी विशेष टीम

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया. इस टीम में पुलिस निरीक्षक जितेंद्र कुमार आजाद, थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक संदीप कुमार, जितेंद्र कुमार, अमित प्रशांत तथा जिला पुलिस बल के अन्य जवान शामिल थे. टीम को घटना का जल्द खुलासा करने और आरोपियों की गिरफ्तारी का जिम्मा सौंपा गया था.

तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों से मिला सुराग

विशेष टीम ने घटना के बाद तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया. मोबाइल कॉल डिटेल, स्थानीय जानकारी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंचने में सफल रही. पुलिस ने श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर सकेंद्र उरांव को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया और पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी.

रंजिश में रची गई थी हमले की साजिश

जांच में यह भी सामने आया कि गोविंद उरांव द्वारा विरोध किए जाने के बाद आरोपी ने मन में रंजिश पाल ली थी. वह मौके की तलाश में था. 27 मई को जंगीपुर गांव में आयोजित शादी समारोह के दौरान उसे मौका मिला और उसने गोविंद उरांव पर गोली चला दी. पुलिस का मानना है कि बारात के शोर-शराबे और भीड़ का फायदा उठाकर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया ताकि उसकी पहचान न हो सके. हालांकि जांच के दौरान पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा कर दिया.

एक अन्य आरोपी की भी पहचान

एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह ने बताया कि जांच के दौरान इस मामले में एक अन्य व्यक्ति की संलिप्तता भी सामने आई है. पुलिस ने उसकी पहचान कर ली है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस को उम्मीद है कि दूसरे आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. उसके बाद पूरे घटनाक्रम की और अधिक जानकारी सामने आ सकती है.

इसे भी पढ़ें: रांची के बूटी मोड़ में 150 दुकानदारों को मिलेगा स्थायी ठिकाना, 86 लाख से बनेगा वेंडिंग जोन

न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी

गिरफ्तार आरोपी सकेंद्र उरांव को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस अब मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है. प्रेसवार्ता के दौरान एसडीपीओ के साथ पुलिस निरीक्षक जितेंद्र कुमार आजाद, थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार तथा अन्य पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद थे. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

इसे भी पढ़ें: गोड्डा के इस गांव में सड़क नहीं, चार किलोमीटर ढोकर मरीज को लाया गया अस्पताल

Previous article जनता दरबार में आये आवेदनों का हुआ त्वरित निस्तारण
Next article विश्व साइकिल दिवस पर साइकिल यात्रा का आयोजन
Avatar Of Kumarvishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel