[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गढ़वा भाजपा का सक्रिय सदस्य बनने के लिए 50-50 लोगों को सदस्य बनाना अनिवार्य

भाजपा का सक्रिय सदस्य बनने के लिए 50-50 लोगों को सदस्य बनाना अनिवार्य

0
भाजपा का सक्रिय सदस्य बनने के लिए 50-50 लोगों को सदस्य बनाना अनिवार्य

गढ़वा. भाजपा के जिला कार्यालय पिंडरा में संगठन महापर्व सह सदस्यता महाभियान को लेकर जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने की. मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह ने कहा कि 22 दिसंबर से प्राथमिक सदस्यता महाभियान चलेगा. जबकि दो से 15 जनवरी तक सक्रिय सदस्यता अभियान चलाया जायेगा. पार्टी का सक्रिय सदस्य बनने के लिए कम से कम पचास लोगों को सदस्य बनाना अनिवार्य है. ऑनलाइन सदस्य बनने के लिये 88000-02024 पर मिस कॉल करने पर लिंक आयेगा और लिंक पर क्लिक कर फार्म भरकर सबमिट करना होगा. उन्होंने कहा कि मोर्चा अध्यक्ष व जिला पदाधिकारी को 500-500 सदस्य बनाना अनिवार्य है. सदस्यता महाभियान को लेकर मंडल स्तर पर 18 और 19 दिसंबर को बैठक होगी. जिला प्रभारी बिपिन बिहारी सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं के दम पर ही भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है. गढ़वा जिले में सदस्यता अभियान से गांव व शहर के लोगों को जोड़ा जायेगा. सदस्यता महाभियान टोली के सदस्य पूर्व सांसद घूरन राम ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के दम पर हर घर सदस्यता अभियान चलायेगी. सदस्यता अभियान पार्टी का एक महत्वपूर्ण कार्य है. इसके लिए ये सभी कार्यकर्ताओं को बूथ से लेकर जिला तक पुरी तन्मयता से काम करना होगा. इसके बाद ही लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है. उपस्थित लोग : बैठक में मुख्य रूप से भाजपा नेता सूरज गुप्ता, विनोद तिवारी, ब्रजेश उपाध्याय, मुरली श्याम सोनी, रितेश चौबे, राजीव रंजन तिवारी, संजय ठाकुर, मथुरा पासवान, रामशीष तिवारी, ओमप्रकाश गुप्ता, टिंकू गुप्ता, अनिता गुप्ता, मधुलता कुमारी, लक्ष्मण राम, राजकुमार विश्वकर्मा, मीरा यादव, संजय जायसवाल, पवन कुमार, रामलला दुबे, शोभा जायसवाल, नसरुद्दीन अंसारी, अंसाद बाबु, अभिषेक कश्यप, धनंजय गौड़, मिथलेश तिवारी, बजरंग प्रसाद व प्रदीप पासवान मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel