[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गढ़वा गढ़वा में युवतियों को बंधक बनाने की सूचना से मचा हड़कंप

गढ़वा में युवतियों को बंधक बनाने की सूचना से मचा हड़कंप

0
गढ़वा में युवतियों को बंधक बनाने की सूचना से मचा हड़कंप

प्रतिनिधि, गढ़वा जिले में छत्तीसगढ़ की करीब 35 युवतियों को नौकरी के नाम पर बंधक बनाये जाने की सूचना से दोनों राज्यों के प्रशासन में हड़कंप मच गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए झारखंड और छत्तीसगढ़ की पुलिस व प्रशासनिक टीमें तुरंत सक्रिय हो गयीं. हालांकि, गढ़वा पुलिस की शुरुआती जांच में मानव तस्करी या बंधक बनाये जाने के कोई ठोस प्रमाण नहीं मिले हैं. पुलिस के अनुसार मामला एक निजी कंपनी के ट्रेनिंग सेंटर से जुड़ा हुआ है. पूरे मामले की शुरुआत तब हुई जब छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले की एक युवती ने मोबाइल संदेश के जरिए अपने परिचित को बताया कि उसे और कई अन्य लड़कियों को गढ़वा में बंधक बनाकर काम कराया जा रहा है. सूचना मिलते ही कांकेर कलेक्टर नीलेश क्षीरसागर और महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने गढ़वा प्रशासन से संपर्क कर जांच की मांग की. गढ़वा एसपी आशुतोष शेखर के निर्देश पर एसडीपीओ नीरज कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कई स्थानों पर छापेमारी की. जांच में वहां छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों की करीब 30 युवतियां और 100 युवक मिले. पूछताछ में पता चला कि सभी लोग अर्थ इंटरप्राइजेज के माध्यम से दिल्ली की कंपनी ””रही नेचर वैलनेस प्राइवेट लिमिटेड”” के उत्पादों की बिक्री से जुड़ी ट्रेनिंग ले रहे थे. पुलिस की पूछताछ में शिकायत करने वाली युवती ने स्वीकार किया कि रात में मोबाइल जमा कराने के नियम से नाराज होकर उसने अपने परिजनों को गलत सूचना दे दी थी. फिलहाल सभी युवक-युवतियां बालिग पाये गये हैं और किसी ने प्रताड़ना की शिकायत नहीं की है. हालांकि, पुलिस संस्था की वैधता और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel