[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गढ़वा राजा पहाड़ी मंदिर जाने वालों से हो रही अवैध वसूली

राजा पहाड़ी मंदिर जाने वालों से हो रही अवैध वसूली

0
राजा पहाड़ी मंदिर जाने वालों से हो रही अवैध वसूली

श्री वंशीधर नगर. शहर के पुरनानगर स्थित प्रसिद्ध राजा पहाड़ी शिव मंदिर परिसर में वाहनों और दुकानों से कथित अवैध वसूली का मामला अब गंभीर रूप लेता जा रहा है. अंचल अधिकारी (सीओ) द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) को सौंपे गये जांच प्रतिवेदन में कई महत्वपूर्ण अनियमितताओं का खुलासा हुआ है. जांच रिपोर्ट के अनुसार मंदिर के मुख्य गेट के पास गैर मजरुआ भूमि पर बिना किसी वैध अनुमति के बालू और गिट्टी का भंडारण किया गया है. साथ ही इन सामग्रियों की ऊंची कीमत पर बिक्री भी की जा रही है. जांच में पाया गया कि इसके लिए संबंधित विभाग से किसी प्रकार की स्वीकृति नहीं ली गयी थी. रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार पर कुछ लोगों द्वारा आने-जाने वाले वाहनों से कथित रूप से अवैध वसूली की जा रही है. इसके अलावा मंदिर परिसर में स्थित दुकानों का किराया भी व्यक्तिगत खातों में जमा कराने की बात सामने आयी है. जांच के दौरान यह भी जानकारी मिली कि श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से चंदे के नाम पर प्राप्त राशि मंदिर समिति के अधिकृत खाते में जमा नहीं की जा रही है. रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया है कि यह मंदिर नगर पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत आता है. नगर पंचायत ने भी कहा है कि किसी व्यक्ति को वाहन शुल्क या दुकान किराया वसूलने के लिए अधिकृत नहीं किया गया है. मामले के खुलासे के बाद क्षेत्र में चर्चा तेज है और अब लोगों की नजर प्रशासन की आगे की कार्रवाई पर टिकी हुई है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel