[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गढ़वा झारखंड के गढ़वा में ऑनर किलिंग, बेटी और एक दिन के नवजात को मार डाला

झारखंड के गढ़वा में ऑनर किलिंग, बेटी और एक दिन के नवजात को मार डाला

0
झारखंड के गढ़वा में ऑनर किलिंग, बेटी और एक दिन के नवजात को मार डाला
गढ़वा के मेराल में एक व्यक्ति ने अपनी बेटी और उसके एक दिन के नवजात की हत्या कर दी.

Honor Killing in Garhwa Jharkhand: झारखंड के गढ़वा जिले में झूठी शान की खातिर हत्या (Honor Killing) के एक संदिग्ध मामला सामने आया है. कथित तौर पर एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग बेटी और उसके एक दिन के नवजात शिशु की हत्या कर दी. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी है. घटना मेराल थाना क्षेत्र के ओरैया गांव में हुई. मृतका की पहचान राधिका कुमारी (17) के रूप में हुई है. उसके एक दिन के बच्चे की भी हत्या कर दी गयी.

मेराल थाना प्रभारी बोले- यह ऑनर किलिंग का मामला

मेराल के थाना प्रभारी अधिकारी विष्णुकांत ने कहा कि यह यह झूठी शान के लिए हत्या (ऑनर किलिंग) का मामला है. आरोपी पिता की पहचान अनिल चौधरी (45) के रूप में हुई है. उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया है. अधिकारी ने बताया कि 5 अक्टूबर को पुलिस को सूचना मिली थी कि नाबालिग लड़की और उसका बच्चा लापता है.

पूछताछ के लिए पुलिस ने राधिका के पिता को हिरासत में लिया

उन्होंन पत्रकारों को बताया कि पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू की और पूछताछ के लिए राधिका के पिता को हिरासत में लिया. पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि उनकी बेटी राधिका के पलामू जिले के एक व्यक्ति से प्रेम संबंध थे. बाद में वह घर से भाग गयी और अपने पिता की इच्छा के विरुद्ध उस व्यक्ति से शादी कर ली.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

4-5 महीने पहले मृतका के पति को भेजा गया था जेल

अधिकारी ने बताया कि करीब चार-पांच महीने पहले मृतका के पति को बाल यौन अपराध संरक्षण (पोक्सो) कानून के तहत जेल भेज दिया गया था, लेकिन बाद में उसे रिहा कर दिया गया. 2 अक्टूबर को पीड़िता ने गढ़वा के सदर अस्पताल में अपने बच्चे को जन्म दिया और बाद में दोनों के लापता होने की सूचना दी गयी.

आरोपी ने कहा- गला दबाकर दोनों को मार डाला

पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘हमें सोमवार को मृतका के पति से इस संबंध में शिकायत मिली, जिसमें उसने शक जताया कि उसके ससुर ने ही दोनों की हत्या की है.’ अधिकारी ने कहा कि शिकायत के आधार पर आरोपी पिता को गिरफ्तार किया गया. आरोपी ने बयान दिया कि उसने दोनों की गला घोंटकर हत्या कर दी थी और उन्हें गांव में एक सुनसान जगह पर दफना दिया था.

इसे भी पढ़ें : गढ़वा में तुलसी, नींबू के पौधे लगाकर विद्यालयों ने डकार लिये 60-60 हजार रुपए

Honor Killing in Garhwa Jharkhand: शवों को पोस्टमार्टम के लिए रांची भेजा

पुलिस ने सोमवार देर शाम उस जगह से दोनों शव बरामद किये. शवों को पोस्टमार्टम के लिए रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) भेज दिया गया है. उन्होंने बताया कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मेराल पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है और आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

इसे भी पढ़ें

घाटशिला उपचुनाव : लूट, भ्रष्टाचार, की पोषक हेमंत सरकार के खिलाफ वोट करेगी जनता, बोले बाबूलाल मरांडी

कल झारखंड के 20 जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

घाटशिला उपचुनाव के लिए 13 अक्टूबर से होगा नामांकन, चुनाव का शेड्यूल जारी

9 माह से नहीं मिल रही दाल, चीनी और नमक, दुर्गा पूजा बीती, दीपावली में भी मिलने की नहीं है आस

Previous article थावे में हिरासत में लिये गये तीन संदिग्ध युवक, कोर्ट में पेश
Next article Bihar Chunav 2025: “राहुल चुप रहे, तेजस्वी का मुंह लटका… ‘इसका बेटवा–उसकी बिटिया’ कहकर सुधांशु ने कसा तंज
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel