[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गढ़वा तेज रफ्तार बाइक दीवार से टकरायी, चालक की मौत

तेज रफ्तार बाइक दीवार से टकरायी, चालक की मौत

0
तेज रफ्तार बाइक दीवार से टकरायी, चालक की मौत

परिचित को छोड़कर लौट रहा था अधेड़, बिंजपुर मस्जिद के पास हुआ हादसा प्रतिनिधि, बड़गड़ (गढ़वा) बड़गड़ थाना क्षेत्र के बड़गड़-टेहरी मुख्य मार्ग पर परसवार गांव स्थित मस्जिद के पास रविवार को सड़क हादसे में बाइक सवार टेंदारी गांव निवासी सेहुन किस्पोट्टा (49) की मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही बड़गड़ थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. जानकारी के अनुसार, सेहुन किस्पोट्टा रविवार को अपनी बाइक से किसी परिचित को छोड़ने के लिए बिंजपुर गांव गया हुआ था. वापसी के दौरान बिंजपुर स्थित मस्जिद के पास एक तीखे मोड़ पर उसकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर चाहरदीवारी से टकरा गयी. इस हादसे में सेहुन के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आयीं, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. थाना प्रभारी ने क्षेत्र के लोगों से वाहन चलाते समय सावधानी बरतने व हेलमेट का प्रयोग करने की अपील की है. मृतक की पत्नी व पुत्र की भी सड़क हादसे में हुई थी मौत मृतक के परिजनों व ग्रामीणों ने बताया कि सेहुन किस्पोट्टा की पत्नी और उसके पुत्र की भी मौत अलग-अलग सड़क हादसे में पहले ही हो गयी थी. अब परिवार के मुखिया की भी इसी तरह मौत हो जाने से पूरे गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel