[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गढ़वा ग्रामीण डाक सेवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

ग्रामीण डाक सेवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

0
ग्रामीण डाक सेवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

गढ़वा जिला मुख्यालय से सटे अचला नवाडीह शाखा डाकघर में कार्यरत ग्रामीण डाक सेवक शुभम कुमार ने शहर के सहिजना स्थित अपने किराये के घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक बिहारशरीफ का रहने वाला था. घटना की सूचना के बाद पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. मृतक के साथ उसकी पत्नी संगम भी रहती थी. शुभम की शादी हाल ही में हुई थी. एक माह पहले से वह पत्नी संगम को लेकर सहिजना स्थित किराये के मकाने में रह रहा था. आस-पड़ोस के लोगो ने बताया की शुभम शराबी था और आये दिन नशा करता था. उसकी पत्नी ने बताया कि मंगलवार को वह पूरे दिन घर में शराब पीता रहा. कहने पर भी उसने खाना नही खाया. फिर वह छत पर सोने चली गयी. काफी देर तक शुभम छत पर नहीं आया, तो वह नीचे आयी. तब दरवाजा बंद था. काफी आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला. इसके बाद वह पुनः छत पर चली गयी और उसका इंतजार करने लगी. इस दौरान रात को कई बार वह दरवाजे पर आयी लेकिन उसके पति ने दरवाजा नही खोला और न ही कोई जवाब दिया. सुबह होने पर लोगों को बताने पर पड़ोस के लोग जमा हो गये और दरवाजा तोड़ा गया. तो वह पत्नी के दुपट्टे के सहारे फांसी पर झूल रहा था. मिली जानकारी के अनुसार उसे छह माह से वेतन नहीं मिला था. पर वह रोज शराब पीता था. उसके परिवार के लोग भी उस पर पैसा देने का दबाव बना रहे थे. यह भी जानकारी मिली की संगम उसकी दूसरी पत्नी है. पहली पत्नी मृतक के साथ गढ़वा के उसी घर में रहती थी. लेकिन वह शुभम को छोड़कर चली गयी. इसके बाद उसने दूसरी शादी कर ली. इधर घटना के बाद गढ़वा थाना के अवर निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने मृतक के परिजनों से मोबाइल पर बात की. अंत्यपरीक्षण के बाद शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel