[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गढ़वा गढ़वा: दो दिनों में 17,922 मतदाताओं की हुई मैपिंग, 75% से कम मैपिंग वाले बूथों पर लगेंगे विशेष शिविर

गढ़वा: दो दिनों में 17,922 मतदाताओं की हुई मैपिंग, 75% से कम मैपिंग वाले बूथों पर लगेंगे विशेष शिविर

0
गढ़वा: दो दिनों में 17,922 मतदाताओं की हुई मैपिंग, 75% से कम मैपिंग वाले बूथों पर लगेंगे विशेष शिविर
मैंपिग का काम करते हुए (फाइल फोटो)

गढ़वा से अविनाश की रिपोर्ट

Garhwa News: गढ़वा जिले में मतदाता सूची को शुद्ध और बिना गलती बनाने के लिए चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) को सफलता मिली है. शनिवार और रविवार को आयोजित दो दिवसीय विशेष शिविरों के दौरान जिले में रिकॉर्ड 17,922 नए मतदाताओं की मैपिंग की गई. 

विशेष शिविरों में बीएलओ रहे सक्रिय 

उप निर्वाचन पदाधिकारी सह सदर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) संजय कुमार ने बताया कि अभियान के दौरान जिले के लगभग सभी मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल ऑफिसर  मुस्तैद रहे और मतदाताओं को मैपिंग से जुड़ी हर जरूरी जानकारी और सहयोग दिया गया. उप निर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार ने स्पष्ट किया है कि दो दिनों के विशेष शिविर भले ही समाप्त हो गए हैं, लेकिन मैपिंग का काम बंद नहीं हुआ है. यह प्रक्रिया जारी रहेगी.  

अंतिम समय का इंतजार न करें मतदाता 

जिन मतदाताओं की मैपिंग अभी तक किसी वजह से नहीं हो पाई है, वे अंतिम समय का इंतजार किए बिना अपने क्षेत्र के बीएलओ से तुरंत संपर्क करें. समय रहते मैपिंग कराने से मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, अपडेटेड और पारदर्शी बनाने में मदद मिलेगी. समीक्षा के दौरान सामने आया है कि जिले के कई बूथों पर 90 प्रतिशत से अधिक मैपिंग हो चुकी है, जबकि कुछ मतदान केंद्रों पर आंकड़ा अभी भी काफी कम है. 

फिर लगेंगे विशेष शिविर 

जिन मतदान केंद्रों पर आंकड़ा अभी भी काफी कम है. प्रशासन ने इसके लिए एक खास रणनीति तैयार की है. जिन मतदान केंद्रों पर मैपिंग का ग्राफ 75 प्रतिशत से कम है, उन्हें चिन्हित किया जा रहा है. इन पिछड़े हुए बूथों पर जल्द ही अतिरिक्त विशेष अभियान चलाकर विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि कोई भी मतदाता छूटने न पाए. 

एसडीएम ने आभार व्यक्त किया

संजय कुमार ने इस अभियान को गति देने के लिए सभी बीएलओ , पर्यवेक्षकों, जनप्रतिनिधियों, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और जिले के जागरूक नागरिकों का आभार व्यक्त किया है.उन्होंने भरोसा जताया कि सभी के सामूहिक प्रयास से जिला जल्द ही 90 प्रतिशत मैपिंग के लक्ष्य को पार कर लेगा.

कैसे जानें अपनी मैपिंग की स्थिति?

अगर आपको अपनी मैपिंग को लेकर कोई शक है, तो आप इन माध्यमों से जानकारी ले सकते हैं:

अपने मतदान केंद्र (बूथ) पर जाकर स्थिति का पता लगाएं.

अपने क्षेत्र के संबंधित बीएलओ  से सीधे संपर्क कर सहयोग लें. 

ये भी पढ़ें– वोटर लिस्ट सुधार: JMM ने चुनाव आयोग से की घर-घर गणना के वक्त ही दस्तावेज लेने की मांग, बताई ये वजह

ये भी पढ़ें– Ramgarh: उत्तरी छोटानागपुर पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न, ओवरऑल चैंपियन बना रामगढ़ जिला बल

Previous article पटना न्यू बाईपास पर तेज रफ्तार टेंपो ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौत
Next article नालंदा का हिरण्य पर्वत उपेक्षा का शिकार, खुले में शौच और गंदगी से बिगड़ा माहौल
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel