[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गढ़वा गढ़वा में नीट परीक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, केंद्रों के चारों तरफ निषेधाज्ञा लागू

गढ़वा में नीट परीक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, केंद्रों के चारों तरफ निषेधाज्ञा लागू

0
गढ़वा में नीट परीक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, केंद्रों के चारों तरफ निषेधाज्ञा लागू
सांकेतिक तस्वीर (image Canva )

गढ़वा से अविनाश की रिपोर्ट

NEET Re-Exam 2026: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा के कल होने वाले दोबारा आयोजन को लेकर गढ़वा जिला और अनुमंडल प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है. परीक्षा को पूरी तरह शांतिपूर्ण, पारदर्शी और कदाचार मुक्त माहौल में संपन्न कराने के लिए उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा के निर्देश पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.अनुमंडल पदाधिकारी कुमार मयंक भूषण ने इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी करते हुए सुरक्षा व्यवस्था की अंतिम समीक्षा की.

कल तीन केंद्रों पर दोपहर 2 बजे से होगी परीक्षा

यह परीक्षा कल, यानी रविवार (21 जून 2026) को दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी. जिला मुख्यालय में इसके लिए तीन मुख्य परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं. राजकीय कृत गोविन्द +2 उच्च विद्यालय, गढ़वा.श्री सदगुरु जगजीत सिंह नामधारी कॉलेज, गढ़वा.केंद्रीय विद्यालय, गढ़वा.कल होने वाले परीक्षा के सफल संचालन के लिए अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी तीनों केंद्रों के चारों ओर 200 मीटर के दायरे में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 (निषेधाज्ञा) लागू करने का आदेश दिया है. यह आदेश रविवार की सुबह 6 बजे से लेकर शाम 7 बजे तक प्रभावी रहेगा. इस दौरान इन नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा. 

परीक्षा केंद्रों पर भीड़ और लाउडस्पीकर पर रोक

परीक्षा केंद्रों के आसपास लोगों के अनावश्यक रूप से जुटने, मजमा लगाने, प्रदर्शन करने या नारेबाजी करने पर पूरी तरह रोक रहेगी. छात्रों को शांत माहौल देने के लिए ध्वनि विस्तारक यंत्रों (लाउडस्पीकर) के उपयोग पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी गई है.

परीक्षा केंद्रों में सख्त प्रतिबंध

सुरक्षा के लिहाज से परीक्षा क्षेत्र में किसी भी व्यक्ति को आग्नेयास्त्र, लाठी, डंडा, या कोई भी ज्वलनशील पदार्थ लेकर चलने की अनुमति नहीं होगी. परीक्षा की गरिमा और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए परीक्षार्थियों के लिए सख्त गाइडलाइंस जारी की गई हैं. परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, ईयरफोन, कैलकुलेटर या अन्य किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. केंद्रों पर गहन जांच के बाद ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी.

गढ़वा प्रशासन की सख्त चेतावनी 

गढ़वा प्रशासन ने सभी परीक्षार्थियों, अभिभावकों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे प्रशासनिक निर्देशों का पूरी तरह पालन करें. अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि नियमों की अनदेखी करने या व्यवधान डालने की कोशिश करने वाले तत्वों के खिलाफ विधि सम्मत कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान: जमशेदपुर के टॉपर्स के बीच पहुंचे प्रशासनिक दिग्गज, DC ने दिया सफलता का मंत्र

यह भी पढ़ें: Bokaro: विवाहिता की मौत के बाद हंगामा, मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel