[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गढ़वा गढ़वा: रात 10 बजे मां से हुई बात, सुबह मिली विवाहिता की मौत की खबर, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

गढ़वा: रात 10 बजे मां से हुई बात, सुबह मिली विवाहिता की मौत की खबर, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

0
गढ़वा: रात 10 बजे मां से हुई बात, सुबह मिली विवाहिता की मौत की खबर, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
दुखी परिजन. सांकेतिक तस्वीर (AI Image)

गढ़वा से प्रभाष मिश्रा की रिपोर्ट

Garhwa Married Woman Death: गढ़वा जिले के भवनाथपुर थाना क्षेत्र के बुका गांव में एक 24 वर्षीय विवाहिता जीरा देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना और हत्या का गंभीर आरोप लगाया. 

रात 10 बजे मां से हुई थी बातचीत 

मृतका के परिजनों के अनुसार, शुक्रवार की रात करीब 10 बजे जीरा देवी ने अपनी मां से मोबाइल फोन पर बात की थी. उस वक्त वह पूरी तरह से स्वस्थ थी और बातचीत में किसी भी तरह की परेशानी की बात सामने नहीं आई थी. लेकिन इसके ठीक कुछ घंटों बाद, शनिवार की सुबह करीब साढ़े 10 बजे उसके देवर दिलीप राउत ने फोन कर मायके वालों को सूचना दी कि जीरा देवी की तबीयत अचानक खराब हो गई है और उसे श्री बंशीधर नगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बाद में परिजनों को खबर मिली कि उसे गढ़वा सदर अस्पताल रेफर किया गया है. जब मायके वाले आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचे, तो वहां जीरा देवी मृत पड़ी मिली. 

ससुराल पक्ष ने बताई अचानक तबीयत बिगड़ने की वजह 

ससुराल पक्ष का कहना है कि जीरा देवी को डेढ़ माह पहले ही प्रसव हुआ था. शुक्रवार की देर शाम नहाने के बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, शरीर में सूजन आ गई और हालत लगातार खराब होने लगी. इसके बाद उसे अनुमंडलीय अस्पताल, श्री बंशीधर नगर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. 

मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप 

मृतका के पिता अशर्फी यादव और मां आशा देवी (निवासी बुल्का गांव, रमना) का आरोप है कि यह सामान्य मौत नहीं बल्कि हत्या है. उनका कहना है कि वर्ष 2018 में शादी के बाद से ही ससुराल वाले जीरा देवी को प्रताड़ित करते थे. परिजनों ने दावा किया कि जब उन्होंने अस्पताल में शव को देखा, तो जीरा देवी के शरीर पर मारपीट के निशान थे, सिर के बाल उखड़े हुए थे और मुंह से खून निकला हुआ था. इन हालातों को देखते हुए मायके वालों ने निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. मृतका का डेढ़ माह का एक बेटा है.

यह भी पढ़ें: बड़कागांव में अवैध कोयला खदान का चाल धंसने से दो मजदूरों की मौत, पहले भी हो चुका है हादसा

यह भी पढ़ें: उत्तरी छोटानागपुर के शिक्षा विभाग में 74 कर्मियों का महा-तबादला, हजारीबाग DEO दफ्तर के पुराने चेहरे साफ

यह भी पढ़ें: जमशेदपुर बंद पर अमर बाउरी का हमला, बोले- जनता ने तोड़ा हेमंत सरकार के साढ़े छह साल का अहंकार

Previous article मुंबई में बारिश का कहर, IMD का रेड अलर्ट; जलभराव से सड़क यातायात और विमान सेवाएं प्रभावित
Next article सीवान में कार और टेंपू में भीषण टक्कर, रातभर गाड़ी के नीचे दबा रहा बुजुर्ग, डायल 112 की भी नहीं पड़ी नजर
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel