[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गढ़वा गढ़वा: दानरो नदी में कचरा डंप करने पर सख्त हुए डीसी, दिए निर्देश

गढ़वा: दानरो नदी में कचरा डंप करने पर सख्त हुए डीसी, दिए निर्देश

0
गढ़वा: दानरो नदी में कचरा डंप करने पर सख्त हुए डीसी, दिए निर्देश
उपायुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा

गढ़वा से अविनाश की रिपोर्ट

Garhwa News: गढ़वा शहर की लाइफलाइन कही जाने वाली दानरो नदी की बदहाली को लेकर उपायुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा बेहद गंभीर नजर आ रहे हैं. पिछले दिनों जब उपायुक्त खुद दानरो नदी का निरीक्षण करने पहुंचे, तो वहां का नजारा देखकर दंग रह गए. शहर का सारा कचरा नदी के आंचल में उड़ेला जा रहा था, जिसे उपायुक्त ने दुखद और पर्यावरण के साथ खिलवाड़ बताया. 

निरीक्षण में ये बात आई सामने

निरीक्षण के दौरान यह बात सामने आई कि दानरो नदी पुल से लेकर छठ घाट बाईपास सरवस्तीया नदी के किनारे (दोनों नदियों के संगम स्थल से उत्तर की ओर) मुक्तिधाम के पास शहर का अधिकांश कूड़ा-कचरा लाकर डंप किया जा रहा है. पवित्र छठ घाट और मुक्तिधाम जैसे संवेदनशील स्थान के पास इस तरह गंदगी का अंबार देखकर उपायुक्त ने गहरी नाराजगी जाहिर की. हैरानी की बात यह है कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने नदियों और नदी-नालों को सुरक्षित रखने के लिए उनमें कचरा फेंकने पर सख्त प्रतिबंध लगा रखा है. इसके बावजूद, खुद नगर परिषद गढ़वा द्वारा नदी के किनारे कचरा डंप किया जा रहा था. 

नगर परिषद को दिए सख्त निर्देश 

उपायुक्त ने साफ कहा कि यह लापरवाही नदियों के अस्तित्व और इसके किनारे बसे आम लोगों और पशु-पक्षियों के स्वास्थ्य के लिए एक बड़ा खतरा है. मामले की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त ने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि नगर परिषद क्षेत्र से निकलने वाले कूड़े-कचरे को नदी के पास फेंकना तुरंत बंद करें. कचरे को सही तरीके से निपटान के लिए किसी वैकल्पिक और उचित जगह का चयन किया जाए. जरूरत के अनुसार, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के तहत निर्माणाधीन स्थल पर बने डंपिंग यार्ड में ही सारा कचरा डंप किया जाए और आधुनिक वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम से इसका निपटारा हो. 

डीसी ने की अपील

उपायुक्त ने पर्यावरण के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि नदियां हमारे प्राकृतिक जल चक्र को संतुलित रखती हैं. नदियों की स्वच्छता का सीधा संबंध हमारे और हमारी आने वाली पीढ़ी के स्वास्थ्य से है. उन्होंने अपील की कि नदियों को साफ-सुथरा रखना सिर्फ सरकारी महकमे की नहीं, बल्कि समाज के हर एक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है.

यह भी पढ़ें: झारखंड के राष्ट्रीय राजमार्गों पर बारिश में नहीं रुकेगा सफर, NHAI ने शुरू किया ड्रेनेज सफाई का विशेष अभियान

यह भी पढ़ें: Dhanbad: युवा संगम में मध्य प्रदेश का 56 सदस्यीय दल पहुंचा IIT धनबाद, झारखंड की संस्कृति से हुए रू-ब-रू

Previous article अनियंत्रित बाइक के धक्का से बालक घायल, अस्पताल में कराया भर्ती
Next article कैमूर हत्याकांड का खुलासा: लड़की के भाई ने दोस्ती के बहाने युवक को बुलाया, शराब पिलाई, फिर लाठी डंडे से पीट कर गला रेता
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel